मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) : शारीरिक गतिविधि से तंदुरुस्त रहेंगे। फिलहाल पैसों से जुड़ी किसी समस्या के संकेत नहीं है। कार्यक्षेत्र में कुछ नया शुरु कर सकते हैं। परिवार का समर्थन सपने को पूरा करेगा। यात्रा पर अच्छा समय बिताने के संकेत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा को लेकर तनाव होगा। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- लाइट ब्राउन।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) स्वास्थ्य के लिहाज से आप एकदम फिट हैं। आर्थिक रूप से कोई समस्या नहीं है। आफिस में मौजूदा चुनौती से निपटने में सक्षम हैं। घर बदलना परेशानी बन सकता है। पैतृक संपत्ति को बेचने का मन बना सकते हैं। छात्र मेहनत से बहुत कुछ हासिल करेंगे। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- रोजी ब्राउन।।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) स्वास्थ्य को लेकर परेशानी की कोई बात नहीं है। पैसा आने से वित्तीय स्थिति मजबूत हो रही है। करियर में आगे बढऩे की संभावना है। जीवनसाथी और परिवार आपसे खुश हैं। सड़क पर रिस्क लेने का मतलब दुर्घटना को दावत देना होगा। घर या फ्लैट खरीदेंगे। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- डार्क फिरोजी।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) बीमार लोगों की स्थिति में सुधार आएगा। अतिरिक्त स्रोत से पैसा आना शुरु हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ काम करें। परिवार के साथ किसी पार्टी का मजा ले सकते हैं। विदेश यात्रा का अवसर स्वयं उपस्थित हो सकता है। संपत्ति खरीदेंगे। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- ग्रीन।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) स्वास्थ्य को बनाए रखने में सक्षम होंगे। व्यावसायिक दौरे पर विदेश जाने वालों को फायदा होगा। आफिस में काम को पूरा करें। दोस्तों के विचार से असहमत हो सकते हैं। यात्रा शुरू करने को लेकर दुविधा में पड़ सकते हैं। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- सिल्वर।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) फिटनेस के प्रति जागरूक होने का सही वक्त है। पहले के मुकाबले कमाई में बढ़ोतरी होगी। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा न बनने से निराश होंगे। गृहणियां अपने घर में बदलाव कर सकती हैं। संपत्ति के सौदे में अपनी बात पर कायम रहें। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- काफी।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) फिट और ऊर्जावान महसूस कर रहे हैं। फाइनेंशियल प्लानिंग करते वक्त महत्वपूर्ण बातें ध्यान में रखें। अपनी कार्यकुशलता से सभी को प्रभावित करेंगे। घर पर एक समारोह आयोजित कर सकते हैं। घर के नवीनीकरणकार्य टल सकता है। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- नीला।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) सेहत के मामले में आप फिट हैं। जिसे प्यार करते हैं उसे महंगा गिफ्ट दे सकते हैं। आफिस में काम का बोझ बढ़ेगा। दोस्तों के साथ आउटिंग पर जा सकते हैं। लंबी यात्रा पर जाने वालों का अनुभव अच्छा रहेगा। घर में सुधार के लिए कुछ काम करवा सकते हैं। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- मरून।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) खराब जीवनशैली की वजह से बीमार पड़ सकते हैं। धन की कमी नहीं होगी। अपने काम से सीनियर्स को प्रभावित करेंगे। पारिवारिक समारोह का आयोजन कर सकते हैं। आपकी संपत्ति भाग्यशाली साबित हो सकती है। किसी की लड़ाई का हिस्सा न बनें। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- डार्क ब्राउन।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) व्यायाम करने से स्वास्थ्य में लाभ होगा। आमदनी बढ़ेगी। आपकी कार्यकुशलता की प्रशंसा हो सकती है। घर के मामले में कुछ बातों को नजरअंदाज कर दें। परिजनों के साथ पिकनिक से दिल खुश हो जाएगा। घर का निर्माण कार्य शुरू होगा। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- लाइट ब्लयू।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) घरेलू उचार से बीमारी कुछ हद तक ठीक होगी। व्यापार के संबंध में यात्रा करना लाभकारी सिद्ध होगा। सीनियर्स को आकर्षित करने में सफल होंगे। परिवार को कोई खुशखबरी मिल सकती है। शहर से बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। वादा न निभाने से प्रेमी नाराज होगा शुभ अंक- 17, शुभ रंग- इलेक्ट्रिक ब्ल्यू।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) स्वास्थ्य को अपनी प्राथमिकताओं की सूची में रखें। व्यवसाय में मुनाफा होगा। आफिस में कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। घर में काम शुरू करवाने के लिए अच्छा समय है। यात्रा के लिए पहले से तैयारी करें। संपत्ति का सौदा पूरा होने से आप घर के मालिक बनेंगे। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- लाल।