अगर आप अभी कुंवारे है तो ये आपके लिए अच्छी खबर हो सकती है पर पहले पूरी खबर ध्यान से पढ़ ले। अगर कोई आपसे कहे कि आपको शादी करनी है है वो भी विदेशी बाला से और जिसके बदले में आपको 3 लाख प्रतिमाह सैलरी की जॉब और उस देश की नागरिकता भी मिलेगी तो आप क्या सोचेंगे ?
आप बेहद ख़ुशी से शादी करना चाहेंगे या दूसरा आप ये भी सोच सकते है इस ऑफर के पीछे कोई न कोई राज़ हो सकता है। तो हम आपको बताते इस खबर की असलियत क्या है। दरअसल मामला आइसलैंड का है।
इस यूरोपियन देश में महिलाओं की तुलना में पुरुष आबादी कम है। इसी के चलते एक खबर फैलाई गयी की की यहाँ की सरकार ने ऐलान किया है अगर इस देश की लड़की किसी और देश के लड़के से अपनी पसंद और मर्ज़ी से शादी करती है तो उस लड़के को 3 लाख रूपए मासिक सैलरी के साथ इस देश की नागरिकता फ्री में दी जायेगी।
ये खबर आग की तरह आइसलैंड में फ़ैल गयी और वहां की लड़कियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से दूसरे देशों के अपने दोस्तों से इस बारे में बात आगे भी बढ़ा दी। यहाँ तक आइसलैंड की कुछ प्रमुख न्यूज़ वेबसाइटस ने भी इस खबर को प्रमुखता से बढ़ावा दिया।
आपको बता दें कि इस चर्चा की शुरुआत ‘द स्पिरिट व्हिसपर्स’ नाम के ब्लॉग से हुई, इसी ब्लॉग पर ये बातें लिखी थी,की अगर सरकार इस तरह का ऑफर निकाले तो यहाँ के लिंग अनुपात को बैलेंस किया जा सकता है। पर इस ब्लॉग का असर कुछ और ही हो गया।
जब सरकार को इस बारे में जानकारी हुई तो तुरंत सरकार की तरह से सूचना जारी करते हुए कहा गया की इस तरह का कोई ऑफर नहीं दिया गया है और इस अफवाह को उड़ाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। तब जाकर इस मामले की सच्चाई लोगों तक पहुंची और मामला शांत हुआ।