टोक्यो : अमेरिका के दो बम वर्षक विमानों ने विवादास्पद दक्षिण चीन सागर के ऊपर उड़ान भरकर चीन को खुली चुनौती दी है। अमेरिकी वायु सेना ने एक वक्तव्य जारी करके इसे अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र मानने पर बल दिया। चीन हालांकि इस व्यस्त जलमार्ग पर अपना कब्जा बताता रहा है।
पहली बार अमेरिकी, जापानी सेना ने रात्रि में किया सैन्य अभ्यास
जापानी लडाकू विमानों ने कल की उड़ानों से पहले निकट के पूर्वी चीन सागर में दो बी-1 विमानों को प्रशिक्षित किया था। पहली बार अमेरिकी और जापानी सेना ने रात्रि सैन्य अभ्यास किया। उत्तर कोरिया द्वारा लंबी दूरी की मिसाइल विकसित करने के दावे के बाद अमेरिकी सैन्य गतिविधियों में तेजी आई है। इस दावे के मुताबिक इससे अमेरिका पर खतरा बढ़ गया है। अमेरिका मिसाइलों और परमाणु बमों के अनुसंधान को रोकने के लिए उत्तर कोरिया पर चीन के जरिए और अधिक दबाव बढ़ाना चाहता है।