शंघाई : चीनी नौसेना संचार, खोजबीन एवं बचाव और अन्य सैन्य अभ्यासों के लिए म्यांमार नौसेना के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू करने जा रही है। चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वु क्यिान ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने सेना की वेबसाइट पर बताया कि चीनी नौसेना के जहाज चार दिवसीय यात्रा पर गुरूवार को यंगुन पहुंचे है।
वु क्यिान ने कहा कि चीन म्यांमार के साथ रणनीतिक संचार को मजबूत बनाने और संबंधों को और प्रगाढ़ करने के पक्ष में है। साथ ही चीन क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त प्रयास किए जाने की भी कोशिश में जुटा है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और म्यांमार की विदेश मंत्री तथा नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू की की बीजिंग में इस सप्ताह के शुरूआत में मुलाकात के बाद संयुक्त अभ्यास की योजना तैयार की गई थी। चीन के म्यांमार के पूर्व सैन्य शासन चलाने वाली सरकार के साथ घनिष्ठ संबंध थे और उसकी निगाहें दक्षिणी पड़ोसी में लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर भी टिकी हुईं हैं।