कराची : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सुक्कुर बैराज के फाटकों पर कुछ बैग मिले जिनमें से चार अज्ञात लोगों के शव बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने जो बैग बरामद किए उनमें एक महिला और चार पुरुषों के शव थे। यह बैग शनिवार रात डैम के फाटकों में फंसे मिले। बचाव अधिकारियों ने बताया कि शवों पर प्रताड़ित किये जाने के निशान मिले। यह शव बैराज के फाटक संख्या 31,51, 54 और 59 से मिले। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रोहरी अस्पताल ले जाया गया। इधी सेन्टर के एक बचाव अधिकारी ने बताया , ‘‘ ऐसा लगता है कि इन बैगों को सिंधु नदी में फेंक दिया गया होगा और यह डैम के फाटकों तक आ गए होंगे। ’’
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।