आज हम आपको एक ऐसी खबर के बारे में बताने जा रहे है जिसे जान आप भी रह जायेगे दंग ! वैसे तो अपने आज तक आसमान से बारिश और ओले गिरते सुना होगा लेकिन क्या आपने आसमान से सोने की बारिश के बारे में सुना है जी हाँ , ये जानकर आपको थोड़ा अजीब सा लग रहा होगा और आप सोच में पड़ गए होंगे और आप इसे झूठ समझ रहे होंगे लेकिन आपको बता दे कि ये सच है।
ये खबर रूस की है जहां दुनिया के सबसे ठंडे क्षेत्रों में से एक रूस में याकुत्स्क एयरपोर्ट में अचानक सोने, चांदी और प्लेटिनम की बारिश होने लगी। दरअसल यहां से उड़ान भर रहे कार्गो प्लेन में करीबी 9.3 टन बेशकीमती सामान लदे थे।
खबरों के अनुसार, इस कार्गो प्लेन का हैच उड़ान भरते समय खुल गया, जिसकी वजह से उसमें लदे ये सामान एयरपोर्ट पर गिर गए। तास न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।
निम्बस एयरलाइन की ओर से संचालित एएन-12 प्लेन ने क्रेस्नोयार्स्क के लिए उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि दरवाज़े की हैंडिल कमज़ोर होने के कारण इस तरह की घटना घटी।
तास न्यूज़ एजेंसी के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि लगभग 172 सोने की छड़े मिली हैं। घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।
जैसे ही इस बात का पता लगा प्लेन को वापस लाया गया और पुलिस ने पूरे क्षेत्र को बंद कर दिया। बताया जा रहा है कि इसकी कुल कीमत लगभग 366 मिलियन डॉलर यानि करीब 250 करोड़ रुपये होगी।
वही , घटना से जुड़े फोटो और विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक यूज़र ने ऐसा ही एक विडियो शेयर किया।
Ok. Gold rain drops looked that way on Yakutsk Airport’s runway. Pretty heavy and sonorous… Video by transport police from Whatsapp. pic.twitter.com/YYiO1P6lh7
— Bolot Bochkarev (@yakutia) March 15, 2018
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।