नाइजीरिया के सैनिकों की पूर्वोत्तर हिस्से में एक सैन्य अड्डे पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे बोको हरम के लड़कों के साथ करीब एक घंटे तक भीषण झड़प हुई। स्थानीय सरकार के एक पूर्व अधिकारी ने बताया कि इस्लामी आतंकवादियों ने कल बोरनो राज्य के मैनोक में स्थित एक सैन्य चौकी में घुसने की कोशिश की।
सैनिकों ने आतंकवादियों की यह कोशिश नाकाम कर दी। दोनों पक्षों में भीषण गोलीबारी हुई। कागा जिले के पूर्व अध्यक्ष नावां बुकर वासरम ने बताया कि बोको हरम के आतंकवादियों की संख्या अधिक थी और उन्होंने सैन्य चौकी को कब्जे में लेने की कोशिश की।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट