भारत यात्रा की शुरूआत करते हुए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने भारत के साथ अपने देश के संबंधों को बेहद महत्वपूर्ण और विशेष बताया, साथ ही कहा कि जापान, भारत के तीव, आर्थिक विकास में सहयोग के तौर पर अपना प्रौद्योगिकी समर्थन जारी रखेगा।
जापान के प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि जापान के लिये भारत बेहद महत्वपूर्ण एवं विशेष है। मैं जापान के प्रधानमंत्री के रूप में भारत की चौथी यात्रा की शुरूआज कर रहा हूं। इस दौरान मैं प्रधानमंत्री मोदी के गृह राज्य गुजरात जा रहा हूं। वहां मैं प्रधानमंत्री मोदी के साथ 10वें जापान..भारत शिखर सम्मेलन की बैठक में हिस्सा लूंगा। भारत और जापान के संबंधों के नये युग के सूत्रपात तथा इसे और गहरा बनाने को आशान्वित हूं।
शिंजो अबे ने कहा कि भारत और जापान सार्वभौम मूल्यों और सामरिक हितों को काफी महत्व देते हैं और हम इसे साझा करते हैं। दोनों देश एशिया के प्रमुख लोकतंत्र और वैश्विक शिक्तियां हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी प्रभावशाली नेता हैं जिनमें चीजों को आगे बढ़ाने की अभूतपूर्व क्षमता है। मैं मानता हूं कि भारत और जापान के संबंध दुनिया में सर्वाधिक क्षमताओं से भरे हैं।
उन्होंने कहा, मैं इस बात के लिए प्रतिबद्ध हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हम हिन्द.। प्रशांत क्षेत्र और पूरी दुनिया में शांति एवं समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करें।
अबे ने कहा कि भारत और जापान के संबंधों में आर्थिक सहयोग महत्वपूर्ण आयाम है। पिछले वर्ष नवंबर में मैं प्रधानमंत्री मोदी के साथ जापान के शिंकान्सेन रालिंग फैक्टरी गया था और भारत के प्रधानमंत्री को जापान की स्वदेशी प्रौद्योगिकी के बारे में जानकारी दी थी। मुझे यह जानकर बेहद खुशी महसूस हुई कि शिंकान्सेन की ट्रेनें मुम्बई अहमदाबाद हाई स्पीड कारिडोर के तहत भारतीय भूमि पर दौड़ेंगी।
जापान के प्रधानमंत्री ने कहा, भारत की अर्थव्यवस्था इस समय तीव, विकास दर हासिल कर रही है। जापान के पास रेलवे को सुरक्षित, समय का पाबंद और तीव, रफ्तार बनाकर उसका परिचालन करने की अभूतपूर्व प्रौद्योगिकी है। जापान, भारत के तीव, आर्थिक विकास में सहयोग देने के लिये अपना प्रौद्योगिकी समर्थन देना जारी रखेगा।