इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान विदेश मंत्रालय में ये मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली। बंद कमरे में शीशे के आर-पार इस मुलाकात के समय पाकिस्तान में भारतीय उपउच्चायुक्त जेपी सिंह भी परिवार के साथ ही मौजूद रहे। गौरतलब है कि पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जाधव को मौत की सजा सुनाई है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में भारत की अपील के बाद इस फैसले पर फिलहाल रोक लगा हुआ है। आपको बता दें कि आज पाकिस्तान के क़ायदे-ए-आज़म मोहम्मद अली जिन्ना का भी जन्मदिन है, पाकिस्तान का कहना है कि इसी मौके पर वह इंसानियत के नाते इस मुलाकात को करवा रहे हैं।
Wife & mother of #KulbhushanJadhav meet him at Pakistan Foreign Affairs Ministry in Islamabad: Pak media pic.twitter.com/QqPyiSIK2O
— ANI (@ANI) December 25, 2017
पाकिस्तान की जेल में कैद भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव के मामले में आज काफी अहम दिन है। पाकिस्तान की ओर से अनुमति मिलने के बाद कुलभूषण जाधव की पत्नी और मां आज पाकिस्तान विदेश मंत्रालय में मुलाकात करने पहुंचीं हैं। इनकी मुलाकात आधे घंटे तक चलेगी।
पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जाधव को मौत की सजा सुनाई है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में भारत की अपील के बाद इस फैसले पर फिलहाल रोक लगा हुआ है।आपको बता दें कि आज पाकिस्तान के क़ायदे-ए-आज़म मोहम्मद अली जिन्ना का भी जन्मदिन है, पाकिस्तान का कहना है कि इसी मौके पर वह इंसानियत के नाते इस मुलाकात को करवा रहे हैं।
Islamabad: Wife & mother of #KulbhushanJadhav at Pakistan Foreign Affairs Ministry. pic.twitter.com/8YrqNABhrM
— ANI (@ANI) December 25, 2017
पाक अधिकारियों के अनुसार इनकी मुलाकात पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित विदेश मंत्रालय में होगी। विदेश मंत्रालय के आफिस के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मामले को देखते हुए वहा बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी भी इकट्ठे हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार कुलभूषण की मां और पत्नी पहले भारतीय उच्चायोग जाएंगी।
#WATCH: Wife, mother of Kulbhushan Jadhav reach Pakistan Foreign Affairs Ministry in Islamabad along with JP Singh, Deputy High Commissioner pic.twitter.com/Dnp9eUc5je
— ANI (@ANI) December 25, 2017
गिरफ्तारी के 21 महीने बाद कुलभूषण जाधव अपनी मां और पत्नी से मिले।
जाधव से मिलने PAK विदेश मंत्रालय पहुंची मां-पत्नी, आधे घंटे चलेगी मुलाकात। उनके साथ पाकिस्तान में भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर जेपी सिंह भी मौजूद हैं।
विदेश मंत्रालय लाए गए कुलभूषण जाधव, थोड़ी देर में मां-पत्नी भी पहुंचेंगे।
कुलभूषण जाधव की पत्नी और मां भारतीय उच्चायोग पहुंची। थोड़ी देर में विदेश मंत्रालय में जाधव से होगी मुलाकात। यहां वे करीब आधे घंटे तक रुकेंगे।
Media persons and OB vans outside Pakistan Ministry of Foreign Affairs in #Islamabad; Indian national #KulbhushanJadhav‘s wife and mother to arrive here shortly to meet him pic.twitter.com/f625WwhGvj
— ANI (@ANI) December 25, 2017
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय से पहले भारतीय उच्चायोग जाएंगीं कुलभूषण की पत्नी और मां।
एयरपोर्ट से विदेश मंत्रालय तक के रास्ते में हर जगह शार्प शूटर, पाकिस्तानी रेंजर्स तैनात हैं।
इस बीच, पाकिस्तान सरकार ने कुलभूषण जाधव को राजनयिक मदद देने को मंजूरी दे दी है। इससे पहले 6 से अधिक बार पाकिस्तान भारत की ये मांग ठुकरा चुका है। इसकी जानकारी पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के मीडिया चैनल जियो न्यूज़ को दी।
पाक अधिकारियों के मुताबिक सोमवार को जाधव की मां और पत्नी इस्लामाबाद पहुंचेंगी और मुलाकात के बाद आज ही वापस लौट आएंगी। पाकिस्तान में भारतीय उप उच्चायुक्त जे पी सिंह, जाधव की पत्नी और मां के साथ इस मुलाकात में मौजूद होंगे। बताया जा रहा है कि ये मुलाकात करीब एक घंटे तक चल सकती है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।