नई दिल्ली : एक अफगान अधिकारी ने कहा है कि दक्षिणी हेलमंद प्रांत के एक हाई स्कूल में कम से कम 48 स्कूली छात्राएं जहर दिये जाने के कारण बीमार हो गई हैं। अधिकारियों को संदेह है कि यह सामूहिक रूप से जहर देने का मामला हो सकता है।
इस प्रांत का अधिकतर हिस्सा तालिबान के नियंत्रण में है। तालिबान लड़कियों की शिक्षा का विरोध करता है। डॉ. निसार अहमद बराक ने कहा कि वह यह अटकल नहीं लगा सकते कि किस तरह का जहर दिया गया होगा।
छात्राओं को लश्कर गृह स्थित उनके अस्पताल में आज भर्ती कराया गया। छात्राओं ने सिर दर्द और उल्टी की शिकायत की थी। अब उनकी हालत स्थिर है और उनका इलाज चल रहा है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे