ग्लास्गो. अभी तक आपने लोगों को किसी की भलाई के लिए रक्तदान, अंगदान आदि करते तो देखा-सुना होगा लेकिन एक ब्रिटिश शख्स ने इन सबसे कहीं आगे जाकर वह चीज दान कर दी कि पूरे देश में हंगामा हो गया। इस शख्स ने गैर-कानूनी ढंग से अपना स्पर्म डोनेट कर दिया। यही नहीं अब तक वह 22 बच्चों का पिता बन गया।
1. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, ग्लास्गो निवासी एंथनी (परिवर्तित नाम) इस शख्स ने अपना स्पर्म डोनेट करने के लिए फेसबुक का सहारा लिया। यहां वह विज्ञापन देता और उसे पढ़कर उसके पास वे महिलाएं आ जातीं जो अब तक मां नहीं बनी थीं। एंथनी उन्हें अपना स्पर्म दे देता। उसने बताया कि यह काम उसने सामाजिक सेवा की भावना से किया और किसी से कोई रकम नहीं ली।
2. एंथनी अब तक करीब 50 महिलाओं को स्पर्म डोनेट कर चुका है और उसे 22 बच्चों का पिता बनने में कामयाबी मिली है। यह काम उन्होंने पांच साल पहले शुरू किया था। एंथनी ने कहा कि उसे इस काम की प्रेरणा मिली कि महिलाओं को स्पर्म डोनेट कर उनकी निशुल्क मदद की जाए।
3. ब्रिटिश कानून के तहत इस प्रकार किसी को अपना स्पर्म देना अवैध है। इससे भविष्य में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह मामला मीडिया में आने के बाद पूरे ब्रिटेन में लोग एंथनी की चर्चा कर रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कुछ कानून विशेषज्ञों ने कहा है कि भविष्य में एंथनी को कानूनी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
4. ‘द सन’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, एंथनी ने स्पर्म डोनेट करने के लिए फेसबुक पर अपना विज्ञापन इन शब्दों में किया था – मैं एक सक्रिय और अनुभवी स्पर्म डोनर हूं। ग्लास्गो से कुछ मील की दूरी पर रहता हूं। मैं अभी भी महिलाओं को गर्भवती होने में मदद कर सकता हूं। सिंगल महिलाओं, समलैंगिक जोड़ों और विषमलैंगिक संबंधों में रह रही महिलाओं को स्पर्म डोनेट करने में मुझे खुशी होगी। .. मुझे अपनी लोकेशन बताएं, अपनी उम्र, रिलेशनशिप स्टेटस और डोनेशन प्रक्रिया, जो आप चाहते हों, वह बताएं। मैं स्पर्म डोनेशन के लिए पैसे नहीं लेता हूं।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ