अफगानिस्तान में एक दिन में आतंकवादियों ने दो हमलों को अंजाम दिया। यहां पश्चिमी प्रांत फराह में सेना पर हुए बड़े हमले तालिबान आतंकवादियों एक चौकी पर हमला बोला, जिसमें 22 जवान मारे गये और दो घायल हो गये। इसके अलावा राजधानी काबुल में हुए एक आत्मघाती हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और आठ घायल हो गये। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
आपको बता दे कि अफगानिस्तान के पश्चिमी फाराह प्रांत के सैन्य शिविर पर शुक्रवार रात तालिबान के हमले में कम से कम 22 सैनिक मारे गए। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता नासेर मेहरी ने कहा, ‘सौ की संख्या में आतंकवादियों ने शुक्रवार रात बाला बुलुक जिले के कानेस्क क्षेत्र में स्थित सैन्य शिविर पर हमला कर दिया। सेना के जवानों ने हमलावरों का सामना किया, लेकिन इस मुठभेड़ में 22 सैनिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
अधिकारियों ने कहा कि दोनों तरफ से गोलीबारी में कई आतंकवादी भी मारे गए और घायल हुए, लेकिन उनकी वास्तविक संख्या के बारे में पता नहीं चल पाया।
पिछले कुछ महीनों में, अफगान सेना और पुलिस ने फाराह में तालिबान के कई हमलों का माकूल जवाब दिया है। आतंकवादी इस शहर और इसके आसपास अन्य जगहों पर पूरी तरह कब्जा करना चाहते हैं। तालिबान आतंकवादियों ने इस घटना पर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।