आज हम आपको एक ऐसी खबर बताने जा रहे है जिस सुनकर आप भी रह जायेगे दंग ! जी हाँ , वैसे तो अपने दुबई का नाम सुना ही होगा और आप गए भी हो। आपको बता दे कि दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां पर अजीबोगरीब कानून बनाए गए हैं। लोगों को उनका पालन करना पड़ता है, वरना वे सजा के भागीदार हैं।
ऐसा ही एक देश संयुक्त अरब अमीरात (UAE) है। यूएई सात अमीरातों से मिलकर बना है और इन सबके कानून अलग-अलग हैं। इसका एक प्रमुख अमीरात दुबई है। दुबई अपने आलीशान इमारतों, नाटइलाइफ के कारण लोगों को खूब आकर्षित करता है।
वही , दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तूम की बेटी (दुबई की राजकुमारी) शेख लातिफा ने अपने देश से फरार होकर अमेरिका की शरण मांगी है। शेखा लतीफा ने बताया कि मुझे तीन सालों से कैद बंधक बनाकर रखा जा रहा था। इसलिए वे अपनी सामान्य जिंदगी जीने के लिए देश छोड़कर फरार हो गई हैं।
ब्रिटिश अखबार डेली मेल को 33 वर्षीय शेखा लतीफा ने बताया कि उनके पास दुबई में अपनी जिंदगी जीने की स्वतंत्रता नहीं है। आजादी की इस चाहत ने उसे अपना मुल्क छोड़कर भागने पर मजबूर कर दिया।
राजकुमारी ने कहा कि वह दुबई के अमीर शासक की छह पत्नियां के 30 बच्चों में से एक है और वह एक पूर्व फ्रेंच जासूस की मदद से अरब राज्य में उत्पीड़न से बचने में कामयाब रही।
लतीफा ने कहा कि उसे 2000 से संयुक्त अरब अमीरात से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी गई। उसे ड्राइव करने की अनुमति भी नहीं दी गई। उसने कहा कि उसे अपने पासपोर्ट रखने की भी अनुमति नहीं है, और शाही प्राधिकरण के बिना अनुमति के वह अमीरात में भी कहीं नहीं जा सकती है।
लातिफा फ्रांसीसी जासूस की मदद से फरार हुई है। यह जासूस अपनी बोट से दुबई से लोगों को बाहर निकलने में मदद करता है। लातिफा ने अमेरिका से शरण मांगी है। इसके लिए उसने अमेरिका में अपने वकील से संपर्क भी किया है।
लातिफा ने दावा किया है कि वह दक्षिण भारत के समुद्र तट के पास है। उसका कहना है कि वह देश छोड़कर भाग गई है, लेकिन उसे अब भी खतरा है। उसे जबरदस्ती दुबई वापस ले जाया जा सकता है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।