Highlights:
- हरियाणा में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका
- कांग्रेस नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति होंगी भाजपा ( BJP ) में शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पुत्रवधू हैं किरण चौधरी
घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए विधायक किरण चौधरी ( Kiran Choudhry ) ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वह बुधवार को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होंगी। हरियाणा में इस साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी कांग्रेस की हरियाणा इकाई की कार्यकारी अध्यक्ष हैं। श्रुति चौधरी सांसद रह चुकी हैं।
मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।
हरियाणा के जनक चौ.बंसीलाल जी के संस्कारों व विचारधारा को हरियाणा में प्रसारित करना और
क्षेत्र एवं प्रदेश का ईमानदारी से विकास करना मेरी हमेशा प्राथमिकता रहेगी! pic.twitter.com/kxtw7PgZMz— Kiran Choudhry (@officekiran) June 18, 2024
बेटी को टिकट न दिए जाने से Kiran Choudhry की नाराजगी- सूत्र
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पुत्रवधू किरण चौधरी ( Kiran Choudhry ) को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का चिर प्रतिद्वंद्वी माना जाता है और ऐसा कहा जा रहा है कि वह हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में भिवानी-महेंद्रगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से श्रुति चौधरी को टिकट नहीं दिए जाने से नाराज हैं।
कांग्रेस ने इस सीट से मौजूदा विधायक और हुड्डा के वफादार राव दान सिंह को टिकट दिया था, जो भाजपा ( BJP ) के मौजूदा सांसद धर्मबीर सिंह से हार गए। किरण चौधरी ने कहा कि वह और श्रुति बुधवार को दिल्ली में भाजपा में शामिल होंगी।
मुझे हाशिये पर धकेला गया- Kiran Choudhry
हुड्डा पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए किरण चौधरी
Kiran Choudhry
ने कहा, ‘‘उन्होंने मुझे हाशिये पर धकेल दिया है। अपमान की एक सीमा होती है।’’ किरण चौधरी ने कहा कि वह और श्रुति दोनों कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर BJP में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि श्रुति कांग्रेस की प्रदेश इकाई की कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगी। गौरतलब है कि हाल में हुए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस और भाजपा ( BJP ) ने पांच-पांच सीटें जीती थीं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।