Haryana News : हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कई जगहों पर योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस खास मौके पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी हिसार में आयोजित कार्यक्रम में मंत्रियों के साथ शामिल हुए और उन्होंने सभी लोगों के साथ योग किया। योग दिवस के मौके पर सैनी ने प्रदेश में सौ नई व्यायामशालाओं का उद्घाटन किया।
Highlight :
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन
- CM सैनी ने सौ नई व्यायामशालाओं का उद्घाटन किया
- सीएम नायब सिंह सैनी ने मंत्रियों के साथ योग किया
सीएम सैनी ने मंत्रियों के साथ किया योग
इंटरनेशनल योग दिवस पर हरियाणा में विभिन्न जगहों पर योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं। इस अवसर पर लोगों ने स्वस्थ्य रहने के लिए योग किया। इस बीच हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने भी मंत्रियों के साथ योग कार्यक्रम में शामिल हुए और स्वस्थ रहने के लिए कई सुझाव दिए। हिसार के फ्लेमिंगो टूरिज्म रिसोर्ट में 10वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सीएम सैनी ने योग किया।
सौ नई व्यायामशालाओं का उद्घाटन
style=”display:block; text-align:center;”
data-ad-layout=”in-article”
data-ad-format=”fluid”
देशभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर सभी लोग योग कर रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इंटरनेशनल योग दिवस के अवसर पर हिसार में एक योग कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सभी लोगों के साथ योग किया। सीएम नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में सौ नई व्यायामशालाओं का उद्घाटन किया।
स्वस्थ रहने के लिए लोगों ने किया योग
मुख्यमंत्री के अलावा मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा सहित कई आईएएस अधिकारियों ने योग किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुरुग्राम के ताऊ स्टेडियम में लोगों ने स्वस्थ रहने के लिए योग किया।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।