Greater Noida News: भारत के कई राज्यों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। जिसके कारण कई राज्यों में भारी मात्रा में बारिश हो रही है। अत्यधिक बारिश होने से कई घटनाएं भी सामने आ रही है। इसी बीच ग्रेटर नोएडा में एक मकान में निर्माण का कार्य चल रहा था, जिसकी एक दीवार गिरने से एक ही परिवार के छह लोग दब गए। दुर्घटना में तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक बच्चे अपनी नानी के घर छुट्टियां बिताने के लिए आए थे। हादसे की सूचना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। तीन घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। और तीन मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Highlights:
- ग्रेटर नोएडा में दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत, 3 घायल
- घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर मौजूद
- 3 घायलों का इलाज जारी, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने दी घटना की जानकारी
घटना की जानकारी देते हुए ADCP हिरदेश कठेरिया ने बताया कि, सूरजपुर थाने के अंतर्गत एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने के कारण वहां खेल रहे बच्चे दब गए। हादसे में 3 बच्चों की मृत्यु हो गई, बाकी बच्चों का इलाज जारी है, वे फिलहाल खतरे से बाहर हैं… कार्रवाई की जा रही है
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।