78th Independence Day : Delhi की ये जगहें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हो जाती हैं केसरिया

Abhishek Kumar

 हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया जाता है। साथ ही इसलिए इसे राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाते हैं।    

अगर आप दिल्ली या आसपास के रहने वाले हैं तो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति की इस शानदार झलक को निहार सकते हैं।

आइए जानते हैं दिल्ली की उन जगहों के बारे में जहां स्वतंत्रता दिवस का नजारा केसरिया हो जाता है।

राजीव चौक दिल्ली के राजीव चौक का नजारा 15 अगस्त के मौके पर देखते ही बनता है। शाम के वक्त यहां तिरंगा लाइटिंग के साथ बजते देशभक्ति गाने मन को रोमांचित कर देते हैं।

रायसीना हिल्स स्वतंत्रता दिवस पर घूमने के लिए रायसीना हिल्स भी जा सकते हैं। यहां राष्ट्रपति भवन से नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक तक देशभक्ति के सारे रंग बेहद करीब से नजर आ जाएंगे।

इंडिया गेट स्वतंत्रता दिवस की शाम दिल्ली के इंडिया गेट पर जाना न भूलें। वैसे तो यहां सालभर नजारा देखने लायक होता है। 

कुतुब मीनार अपने आप में अद्भुत जगह है। यह भारत का सबसे ऊंचा स्मारक है। 73 मीटर ऊंचे मीनार की सैर के लिए स्वतंत्रता दिवस का दिन सबसे बेहतर रहेगा।