Paragliding in India: पैराग्लाइडिंग के लिए भारत की ये जगहें हैं बेस्ट

Ritika Jangid

अगर आपको पैराग्लाइडिंग का शौक है तो आज हम आपको कुछ ही जगहों के बारे में बताने वाले हैं

|

Source-Pexels

इन जगहों पर आप घूमने के साथ ही पैराग्लाइडिंग का भी मजा ले सकते हैं। इसमें शख्स कुछ मिनटों के लिए आसमान में पक्षी की तरह उड़ता है 

पैराग्लाइडिंग एक्टिविटी को करने के लिए आपको देश से बाहर भी नहीं जाना होगा। चलिए ऐसी जगहों के बारे में जानते हैं

बिर बिलिंग पैराग्लाइडिंग के लिए परफेक्ट जगह हैं। इस जगह को पैराग्लाइडिंग कैपिटल ऑफ इंडिया कहा जाता है

उत्तराखंड का नैनीताल अपनी लेक के लिए फेमस है लेकिन यहां पर पैराग्लाइडिंग भी बहुत अच्छी होती है

हिमाचल प्रदेश के मनाली में भी पैराग्लाइडिंग होती है। ये कई लोगों को इस एक्टिविटी को करने के लिए पहली पसंद बनता जा रहा है। मनाली में पैराग्लाइडिंग सोलंग में कर सकते हैं

महाराष्ट्र के खूबसूरत पंचगनी में भी पैराग्लाइडिंग आप कर सकते हैं। इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर पैराग्लाइडिंग काफी फेमस है

सिक्किम की राजधानी गंगटोक पूर्वोत्तर की सबसे खूबसूरत जगहों में आती है। गंगटोक घूमने के साथ आप यहां पैराग्लाइडिंग का भी मजा ले सकते हैं

ये सभी जगह ऐसी है, जहां आप पैराग्लाइडिंग का मजा ले सकते हैं साथ ही में यहां घूम भी सकते हैं

Next Story