चूहें से जुड़े ये मजेदार फैक्ट्स कर देंगे हैरान

Ritika Jangid

चूहे को अगर सिंपल और ड्रग वाली पीना दिया जाए तो ये हमेशा ड्रग वाला पानी ही पिएंगे

|

Aug, 07, 2024

चूहों की याददाश्त बहुत ही तेज होती है। वो जो रास्ता एक बार देख लेते हैं उसे कभी भी नहीं भूलते

चूहों के आगे के दांत बहुत तेजी से बढ़ते हैं। इस वजह से वो अपनी दांतों से दीवार या ईंट तक को घिस सकते हैं। अगर चूहे सामान न कुतरें तो उनके दांत सालभर में 1 से 2 इंच बढ़ सकते हैं

चूहों की वजह से इंसानों को 30 से भी ज्यादा बीमारियां हो सकती हैं। इन बीमारियों में प्लेग सबसे घातक है

चूहे समूह में रहना पसंद करते हैं। खास बात ये है कि अगर इनके ग्रुप से कोई चूहा बीमार या घायल हो जाता है, तो ये उसकी देखभाल भी करते हैं

चूहे तैरने में भी माहिर होते हैं। गहरे पानी में भी ये आसानी से तैर लेते हैं

बिल्ली की तरह ही चूहे का शरीर भी काफी लचीला होता है। 50 फिट की ऊंचाई से गिरने के बाद भी इन्हें चोट नहीं लगती

चूहों का अंगूठा नहीं होता है, सिर्फ उंगलियां होती हैं

Next Story