देश के अन्य राज्यों की ही तरह बिहार में भी कोरोना महामारी का प्रकोप डराने लगा है। यहां पिछले 24 घंटे में 1080 नए मामले सामने आए हैं। इस बीच आईआईटी पटना के 18 छात्रों के कोराना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। छात्रों के संक्रमित पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने इसे कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए 7 दिनों के लिए संस्थान को पूरी तरीके से बंद कर दिया है।
जिला प्रशासन की तरफ से कैंपस में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पढ़ने वाले छात्रों और शिक्षकों की कोरोना जांच करवाई जाएगी ताकि और कितने लोग संक्रमित है इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। बताया जा रहा कि आईआईटी कैंपस में पहले तीन छात्र पॉजिटिव पाए गए थे। फिर उनके संपर्क में आए 41 छात्रों का टेस्ट कराया गया, जिसमें 12 और छात्र संक्रमित मिले हैं।
इनमें से 13 छात्रों में कोई लक्षण नहीं पाया गया, सभी को कैंपस में ही आइसोलेट किया गया है। इतनी बड़ी संख्या में एक साथ इतने मामले सामने आने के बाद आईआईटी प्रशासन ने भी सात दिनों तक के लिए छात्रावास को सैनिटाइज करा कर सील कर दिया है। सात दिनों तक संस्थान में सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



