लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

रालोसपा महासचिव अरुण कुमार समेत 35 नेता हुए भाजपा में शामिल, भूपेंद्र यादव ने किया स्वागत

रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुशवाहा के साथ ही आज पार्टी के कई अन्य प्रदेश पदाधिकारी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुशवाहा के साथ ही आज पार्टी के कई अन्य प्रदेश पदाधिकारी अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा के बिहार मामलों के प्रभारी एवं सांसद भूपेंद्र यादव, विधान परिषद के सदस्य सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख की उपस्थिति में रविवार को आयोजित मिलन समारोह में कुशवाहा के साथ ही प्रदेश महासचिव नवीन कुमार सिंह तथा युवा रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह समेत 33 पदाधिकारियों ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।
इसके साथ ही अवकाश प्राप्त पुलिस उपाधीक्षक वी के सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता संजय खंडेलिया ने भी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इसके बाद सभी शामिल हुए नेताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस मौके पर भूपेंद्र यादव ने शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर विकास के संकल्प से प्रेरित होकर सभी नेता पार्टी में शामिल हुए हैं और वे बिहार के विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मजबूत भारत का निर्माण हो रहा है। 
उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियां जहां अहंकार और परिवारवाद के पोषण में लगी हैं वहीं भाजपा सकारात्मक सोच के साथ विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रही है। भाजपा के बिहार मामलों के प्रभारी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनेगी। भाजपा सांसद ने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) अध्यक्ष चिराग पासवान के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि उन्हें इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है। पार्टी की ओर से कई बार एक ही बातें कही जा चुकी है।
भूपेंद्र  यादव ने कहा कि पार्टी अपनी राह पर सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही है। उन्होंने लोजपा अध्यक्ष का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘उन्होंने अलग रास्ता चुन लिया है वहीं हमारा संकल्प नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है। हमारे गठबंधन की विधानसभा के चुनाव में जीत निश्चित है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।