लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

डा.संजय के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा में खुशी की लहर

भारतीय विद्यार्थी परिषद् से जुड़े संजय जायसवाल ने पटना मेडिकल कालेज से एमबीबीएस करने के बाद दरभंगा मेडिकल कालेज से एमडी किया।

पटना : भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल जी को बनाए जाने पर बिहार भाजपा मुख्यालय में खुशी की लहर छायी। 2019 लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पश्चिम चम्पारण के सांसद डॉ.संजय जायसवाल को लोकसभा में सत्तारूढ़ दल का मुख्य सचेतक मनोनीत किया गया था। 53 वर्षीय डॉ. जायसवाल लगातार तीसरी बार पश्चिम चम्पारण बेतिया से सांसद निर्वाचित हुए हैं।
डॉ.जायसवाल इस समय भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। एक कुशल चिकित्सक के रूप में भी इनकी पहचान है और इसके माध्यम से भी उन्होंने समाज की सेवा की है। डॉ.जायसवाल का जन्म 29 नवंबर 1965 को हुआ और वे वर्ष 2009 से क्षेत्र का बतौर सांसद प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनके पिता डॉ. मदन जायसवाल भी यहां से तीन बार सांसद रह चुके है।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् से जुड़े संजय जायसवाल  ने पटना मेडिकल कालेज से एमबीबीएस करने के बाद दरभंगा मेडिकल कालेज से एमडी किया। वे पटना एम्स के गवर्निंग बॉडी के सदस्य हैं। इसके अलावा वे सेन्ट्रल काउंसिल ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर के भी सदस्य हैं। 
डॉ.संजय जायसवाल  को बिहार भाजपा का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देने वालों में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह. प्रभारी सह विधान पार्षद डॉ.संजय मयुख, बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी एवं सह संगठन महामंत्री शिव नारायण , प्रदेश उपाध्यक्ष  देवेश कुमार, रवींद्र चरण यादव,सांसद गोपालजी ठाकुर , अनिल शर्मा, सम्राट चौधरी, नीतीश मिश्रा, शिवेश राम,विधायक मिथिलेश तिवारी , श्यामा सिंह, निवेदिता सिंह, मृत्युन्जय झा, प्रदेश महामंत्री  राजेन्द्र सिंह,राधामोहन शर्मा सुशील चौधरी,प्रमोद चंद्रवंशी, प्रदेश मंत्री अनिल सिंह ,, जगन्नाथ ठाकुर, अर्जुन सहनी ,प्रवीण तांती, राम लखन सिंह, अमृता भूषण, सजल झा, पिंकी कुशवाहा, रुप नारायण मेहता, राजेश वर्मा, गनौरी मांझी, देवनारायण मंडल, भाजपा प्रवक्ता डॉ.  नवल किशोर यादव  राजीव रंजन, संजय टाईगर, प्रेम रंजन पटेल, सुरेश रूंगटा,  डॉ. निखिल आनंद, अजीत चौधरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी पंकज सिंह, अशोक भट्ट, राकेश सिंह, राजीव रंजन, अरविंद ठाकुर,ब्रजेश सिंह, संतोष पाठक, प्रवीण चंद्र रॉय, भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष सह विधायक नीतिन नवीन, विधान सभा में मुख्य सचेतक व कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिन्हा, दीघा विधायक संजीव चौरसिया, झाझा विधायक डॉक्टर रविन्द्र कुमार यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सुबोध पासवान व उपाध्यक्ष रंजन कुमार गौतम, किसान मोर्चा के अध्यक्ष अखिलेश सिंह, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कुंदन कुमार एवं सह  पदाधिकारी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।