लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

स्थापना के 109 वर्ष पूरे होने पर राजनीतिक जगत के कई नेताओं ने दी ‘बिहार दिवस’ की शुभकामनाएं

बिहार दिवस के मौके पर देश के सियासी जगत के नेताओं ने बिहार के लोगों को बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

बिहार प्रदेश की स्थापना के 109 वर्ष पूरे हुए हैं। इस मौके पर सोमवार को बिहार के लोग ‘बिहार दिवस’ मना रहे हैं। बिहार दिवस के इस मौके पर देश के सियासी जगत के नेताओं ने बिहार के लोगों को बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 
राष्ट्रपति कोविंद ने दी शुभकामना  
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी है। रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार दिवस पर सभी को, खासकर बिहार के लोगों को बधाई! बिहार में अतीत की धरोहर के साथ वर्तमान का पथ प्रदर्शन भी है। प्राचीनतम गणतंत्र से महात्मा गांधी के चंपारन सत्याग्रह तक की साक्षी रही इस भूमि पर मुझे राज्यपाल की भूमिका निभाने का सौभाज्ञ मिला है। इस अवसर पर मेरी शुभकामनाएं।
1616401736 kovind

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दी शुभकमना 
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को जारी एक संदेश में कहा कि राष्ट्र चेतना के निर्माण में बिहार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘बिहार के स्थापना दिवस के सुअवसर पर प्रदेश वासियों को उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। यह अध्यात्म और ज्ञान की भूमि है। राष्ट्र की चेतना के निर्माण में बिहार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इतिहास की यह अनुकरणीय विरासत, प्रदेश की भावी प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगी।’’
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार स्थापना दिवस पर राज्य के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकानाएं प्रेषित की है। 
1616401793 naidu

मुख्यमंत्री शिवराज ने दी शुभकामना 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा ‘बिहार के समस्त भाई-बहनों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री नितीश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश विकास एवं प्रगति का नया इतिहास रचे, हर नागरिक के जीवन में खुशहाली व समृद्धि आये और अपार आनंद हो, शुभकामनाएं।’ 
1616401809 shivraj singh

बिहार के राजयपाल ने दी शुभकामना
राज्यपाल फागू चौहान ने बिहार-दिवस के मौके पर सभी बिहारवासियों और प्रवासी बिहारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा, बिहार शांति, सद्भावना, साधना, अहिंसा, ज्ञान, कर्म, बंधुता और प्रेम की पावन भूमि है। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासतों से सुसमृद्ध बिहार राज्य निरन्तर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को सु²ढ़ करने में भी गौरवशाली बिहार की महत्वपूर्ण भूमिका है। 
राज्यपाल ने समस्त राज्यवासियों से बिहार की समग्र प्रगति के साथ-साथ दृणसंकल्पित होकर राष्ट्रीय नव निर्माण में भी अपनी महती भूमिका निभाने का अनुरोध किया है। 
CM नीतीश ने दी शुभकामना 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बिहार दिवस के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि बिहार निरंतर प्रगति, समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। बिहारवासी आपसी एकता, भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं धार्मिक सद्भाव बनाये रखेंगे। हम सब मिलकर बिहार को प्रगति की नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगें एवं बिहार के गौरव को बढ़ायेंगे। 
PM नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामना 
प्रधानमंत्री ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को ढेरों शुभकामनाएं। गौरवशाली अतीत और समृद्ध संस्कृति के लिए विशेष पहचान रखने वाला यह प्रदेश विकास के नित नए आयाम गढ़ता रहे। 
1616401825 modi

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दी शुभकामना 
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शह ने भी बिहार दिवस के मौके पर प्रदेशवासियों को शुभकामना दी है। गृह मंत्री ने ट्वीट कर लिखा, बिहार ने अपने ज्ञान और परिश्रम से भारत को हर क्षेत्र में आगे ले जाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज बिहार दिवस के अवसर पर मैं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं और प्रदेश की निरंतर प्रगति व समृद्धि की कामना करता हूं।
1616401837 amit shah

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।