पटना, (संवाददाता): युवा लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रणव कुमार ने अनिल कुमार पासवान की नियुक्ति की घोषणा की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान ने अनिल कुमार पासवान को नियुक्ति पत्र दिया और संगठन के लिए बेहतर काम करने का निर्देश दिया।
पासवान इससे पूर्व युवा लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर लम्बे-समय तक काम कर चुके है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता भी रह चुके है। पासवान के नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानंद शर्मा, शिक्षक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष प्रो.रामप्रवेश यादव, कैप्टन सिकन्दर शर्मा, नन्द किशोर यादव, अजय शंकर, दिलीप यादव ने बधाई दिया और स्वागत किया। उक्त आशय की जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता विभीषण शर्मा ने दी।
रामविलास गूट ने अरविंद कुमार सिंह को राष्ट्रीय सचिव बनाया
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास गूट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह को बनाया गया। अरविंद कुमार सिंह जी गया का रहने वाले हैं । सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी दो विधानसभा उप चुनाव लड़ रही है हम लोग ज्यादा से ज्यादा प्रचार कर के लोजपा रामविलास गूट की पार्टी की जीत होगी जिसकी जानकारी राष्ट्रीय प्रधान सचिव अब्दुल खलिख दी।