BREAKING NEWS

गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने पड़ोसी देश से किया ये अनुरोध ◾मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फसल क्षति का आकलन एक सप्ताह में पूरा करने के दिए निर्देश◾बिहार की सियासत में हलचल, खरना का प्रसाद खाने भाजपा नेता के घर पहुंचे नीतीश, शुरू हुई नई चर्चा ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचीं◾पिछले पांच सालों में ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 3,497 मामले दर्ज किए◾Rahul Gandhi के समर्थन में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने किया प्रदर्शन ◾‘PF का पैसा भी अडानी को’ ... पीएम मोदी पर फिर बरसे राहुल, कहा: जांच से डर क्यों?◾राहुल और उद्धव ठाकरे मिलेंगे और अपने मतभेदों को दूर करने की कोशिश करेंगे◾वित्त विधेयक 2023 संसद से मंजूर, हंगामे के बीच राज्यसभा ने लौटाया◾CM Yogi ने कहा- 'सारस के लिए विकसित किये जाएं विशेष पार्क'◾इजराइल: PM नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री को किया बर्खास्त, न्यायपालिका में बदलाव की योजना पर जताया था विरोध ◾ईडी की जांच में आईसीडीएस भर्ती में कुछ अनियमितताएं पाई गईं◾कर्नाटक उच्च न्यायालय ने दिया निर्देश- 'सरकारी कर्मियों के खिलाफ मुकदमे के लिए मंजूरी पर 6 महीने के भीतर फैसला करें'◾अमेरिका: नगर कीर्तन के दौरान गुरुद्वारे में चली गोलियां, दो घायल ◾

बिहार की एक और बड़ी सफलता, तेल विपणन कंपनियों के टेंडर में बिहार रहा सबसे आगे

बिहार की प्रस्तावित इथेनॉल ईकाईयों ने सालाना 187 करोड़ लीटर इथेनॉल सप्लाई की दावेदारी पेश की,उद्योग संगठन लघु उद्योग भारती के वार्षिक प्रादेशिक सम्मेलन में बोले शाहनवा। कोरोना और लॉकडाउन के बावजूद इथेनॉल उद्योगों की स्थापना के लिए अप्रत्याशित निवेश प्रस्ताव हासिल करने के बाद बिहार ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है।

 इथेनॉल खरीद के लिए तेल कंपनियों द्वारा जारी टेंडर में बिहार की प्रस्तावित इथेनॉल इकाईयों ने सबसे ज्यादा संख्या में भाग लिया। पूरे देश से 197 प्रस्तावित इथेनॉल इकाईयों ने 17 सितंबर 2021 को संपन्न हुए टेंडर में भाग लिया। इनमें से सर्वाधिक 29 प्रस्तावक बिहार से हैं, जिन्होंने सालाना 187 करोड़ लीटर इथेनॉल सप्लाई की दावेदारी पेश की है। इस बड़ी सफलता की जानकारी बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने सोमवार को उद्योग संगठन लघु उद्योग भारती के वार्षिक प्रादेशिक सम्मेलन सह आमसभा में भाग लेते हुए दी। 

सोमवार को पटना में लघु उद्योग भारती का वार्षिक प्रादेशिक सम्मेलन सह आमसभा का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यवाह मोहन सिंह, लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र प्रसाद सिंह, अखिल भारतीय अध्यक्ष बलदेव भाई प्रजापति, अखिल भारतीय महामंत्री गोविंद लेले, अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र, अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री सुधीर दाते, मंत्री काशीनाथ सिंह और संगठन से जुड़े कई उद्यमी शामिल रहे।

पूरे राज्य से लघु उद्योग भारती संगठन से जुड़े उद्योग जगत के लोगों को संबोधित करते हुए बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार देश के उद्योगपतियों का भरोसा जीतने में अप्रत्याशित रुप से कामयाब रहा है। बिहार देश में सबसे तेज गति से निवेश प्रस्ताव हासिल करने वाले राज्यों में शामिल हो गया है। उन्होंने लघु उद्योग भारती संगठन से जुड़े सभी उद्यमियों से अपील की कि आप उद्योग और उद्योगमंत्री के बीच में सेतू का काम करें। 

जहां कहीं कोई संभावना हो, उसकी जानकारी हम तक पहुंचाएं और कहीं उद्योगों को लेकर कोई दिक्कत हो तो वो भी हमें बताएँ। हमारा एक ही मकसद है कि किसी भी हाल में बिहार में औद्योगिक क्रांति सफल होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि बिहार की इथेनॉल पॉलिसी न सिर्फ बिहार के लिए बल्कि पूरे देश के लिए नजीर बन गई हैं। बिहार के इथेनॉल पॉलिसी को दूसरे राज्यों में भी पढ़ा और समझा जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि उद्योग क्षेत्र में बिहार अव्वल साबित हों। इसलिए पूरी ताकत से बिहार की एनडीए सरकार जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहतरीन मार्गदर्शन और सहयोग से अभी तक निवेश प्रस्ताव हासिल करने में जबरदस्त कामयाबी मिली है और आगे भी उनका पूर्ण सहयोग मिलता रहेगा।

लघु उद्योग भारती संगठन के कार्य़क्रम को संबोधित करते हुए शाहनवाज हुसैन ने ये जानकारी भी दी कि इथेनॉल पॉलिसी की सफलता के बाद बिहार अब अत्यंत आकर्षक टेक्सटाइल और लेदर पॉलिसी लेकर आने वाला है। उऩ्होंने कहा बिहार में टेक्सटाइल और लेदर प्रक्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। बिहार की ड्राफ्ट टेक्सटाइल और लेदर पॉलिसी के बारे में जानकारी साझा करते हुए बिहार के उद्योग मंत्री ने कहा कि इस पॉलिसी के आते ही एक बार फिर बिहार में निवेश के लिए अप्रत्याशित रुझान मिलेंगे, इसका उन्हें पूरा भरोसा है