आम आदमी पार्टी की ओर से अशोक राज पथ को जाम मुक्त रखने की माँग जिला प्रशासन से दुहरायी गई है। ज्ञातव्य हो कि पटना उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में पटना सिटी के अशोक राज पथ पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मकानों के अतिक्रमित भाग को युध्द स्तर पर तोड़ा जा रहा है,जिससे मलबो का ढेर सड़को पर जमा हो दिनभर भयंकर जाम की स्तिथि बन रही है। समय पर मलबा हटाने में पटना नगर निगम और दूसरी ओर यातायात की सुचारू व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन पूर्णतः फेल साबित हो रहा है।अशोक राजपथ पर चलना दुर्भर हो गया है।
त्यौहारी महीने में मच्छरहट्टा और मारूफगंज मंडियों में पटना के बाहर से आनेवाले व्यापारियों का अधिकांश समय जाम के कतार में ही बीत जा रहा है। स्कूली बच्चे समय पर घर नही पहुँच कर भूखे प्यासे जाम में कराहते दिखते है दूसरी ओर आम आदमी समय पर आफिस और दुकान पहुँचने में असहज महसूस कर रहा है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने पटना सिटी अनुमंडलाधिकारी से सभी थानाध्यक्षो को अशोक राज पथ को जाम मुक्त रखने का आदेश देने का अनुरोध किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि *अशोक राज पथ पर काफी कम संख्या में लगाये गए यातायात पुलिस ठेले टेम्पो वाले से पैसे वसूलने औऱ दोपहिया वाहनों से हेलमेट-कागजात की चेकिंग कर पैसे ऐंठने में मशगूल दीखते हैं।