BREAKING NEWS

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, सिद्धरमैया और शिवकुमार के नाम शामिल◾MP : कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में शाह ने कांग्रेस की खिंचाई की◾अरुणाचल पहुंचे जी20 प्रतिनिधि, रविवार को जा सकते हैं तवांग◾राजनीति में उन लोगों की आवाज बनने के लिए आया हूं जो अपनी आवाज नहीं उठा सकते : वरुण गांधी◾TMC ने प्रवक्ताओं की नयी सूची जारी की◾सावरकर पर संग्राम: राहुल गांधी की टिप्पणी पर CM शिंदे का कटाक्ष, बोले- कांग्रेस नेता खुद को क्या समझते हैं?◾‘कर्नाटक में डबल इंजन सरकार की वापसी तय’... दावणगेरे में बोले प्रधानमंत्री मोदी◾सोशल मीडिया दिशानिर्देश सरकारी कर्मचारियों को जम्मू-कश्मीर प्रशासन की खुली धमकी: महबूबा मुफ्ती ◾सोशल मीडिया दिशानिर्देश सरकारी कर्मचारियों को जम्मू-कश्मीर प्रशासन की खुली धमकी: महबूबा मुफ्ती ◾राहुल और तेजस्वी के समर्थन में उतरे ललन सिंह, BJP पर भड़के; बोले- देश में इमरजेंसी जैसे हालात◾PM Modi ने कहा - 'भारत हर एक व्यक्ति के प्रयासों से 'विकसित' टैग हासिल करेगा'◾Jammu Kashmir: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का ऐलान, केंद्रशासित प्रदेश में अगले साल से चलेगी वंदे भारत ट्रेन◾राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस से दूर क्यों है नीतीश कुमार ◾दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, संदीप बड़वासनिया गैंग के तीन सदस्य उत्तम नगर से गिरफ्तार◾महाराष्ट्र : BJP ने OBC का 'अपमान' करने के लिए राहुल गांधी का किया विरोध प्रदर्शन◾Tornado in Punjab: पंजाब के फाजिल्का में बवंडर से 12 लोग घायल, 30 घर क्षतिग्रस्त◾ राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री रविशंकर,कहा राहुल पर मानहानि के 60 मामले चल रहे हैं◾तोशखाना मामले में इमरान खान को मिली राहत, लाहौर हाइकोर्ट ने दी जमानत◾तोशखाना मामले में इमरान खान को मिली राहत, लाहौर हाइकोर्ट ने दी जमानत◾शशि थरूर बोले- राहुल का अयोग्य ठहराया जाना भाजपा के लिए आत्मघाती गोल◾

अश्विनी कुमार जी पंजाब केसरी के सम्पादक नहीं बल्कि सामाजिक न्याय के पुरौंधा भी थेः जेपी चौधरी

पंजाब केसरी बिहार झारखंड के ब्यूरो चीफ जेपी चौधरी ने पंजाब केसरी के दिवंगत सम्पादक अश्विनी कुमार जी का 65वां जन्मदिवस के अवसर पर कहा कि पंजाब केसरी के दिवंगत सम्पादक स्व. अश्विनी कुमार जी जिन्हें प्यार से मिन्ना जी बुलाते थे। उनका जन्म आज ही के दिन 11 जून, 1956 को जलंधर में हुआ था। उन्हेेंने शिक्षा-दीक्षा डीएभी स्कूल में ग्रहण किया। उन्हें खिलाड़ी बनने का बहुत शौक था और नामवर खिलाड़ियों में रहे। खेल छोड़कर उन्होंने कलम को अपनाया। 

स्व. अश्विनी कुमार मिन्ना जी ने हरियाणा के करनाल लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और भारी मतों से विजयी हुए। पंजाब केसरी की भूमिका 1984 में बहुत महत्वपूर्ण था। क्योंकि उस समय खालिस्तान आन्दोलन चरम सीमा पर था। अश्विनी कुमार जी के दादा लाला जगत नारायण जी तथा उनके पिता रमेश चन्द्र जी को 12 मई, 1984 को आतंकवादियों ने गोलियां का निशाना ‌बनाया था। 

1980 में पंजाब में जब खालिस्तान आन्दोलन शुरू था पंजाब केसरी सही समाचार प्रकाशित करती थी। पंजाब केसरी देश का पहला ऐसा अखबार था जिसके सम्पादक लाला जगत नारायण और सम्पादक बेटे रमेश चन्द्र जी को कुर्बानी देनी पड़ी थी। हॉकर लोग आ‌तंकवादी के खौफ खाकर अखबार नहीं बांटते थे। पंजाब केसरी ने सोंचा कि जलंधर से प्रेस को बंद कर दूसरे जगह स्थापित किया जाये। वहीं अश्विनी कुमार जी का सपना था कि प्रेस जलंधर में प्रेस चलती रहे। पंजाब केसरी ग्रुप में अपने सारे परिवार को एक मकान में ‌सीमट कर रहे और अखबार को निर्भय होकर चलाते रहे।

उन्होंने बताया कि हिन्द समाचार ग्रुप के कोई पंजाब केसरी अखबार को उग्रवादियों ने धमकी दिया था कि अगर लाला जी का अखबार कोई हॉकर उठायेगा तो उन्हें भी गोली मार दीजायेगी। अश्विनी जीको यह बात बहुत डरा रहा था कि अखबार अगर बंद हो जायेगी तो विज्ञापन बंद हो जायेगी। इसलिए खुद दिवंगत सम्पादक अश्विनी कुमार और वर्तमान में बिहार के ब्यूरो चीफ जेपी चौधरी मिलकर सिर्विस लाईन पक्काबाद और कंपनीबाद में अखबार बेचते थे और हमारे आगे-पीछे पंजाब पुलिस रहती थी। इसके बावजूद भी अश्विनी कुमार ने अखबार के पाठकों तक पहुंचाने का काम किया। 

अश्विनी कुमार जी एक जुझारू पत्रकार थे जिन्होंने 1983 में जलंधर से आकर दिल्ली में पंजाब केसरी का प्रकाशन शुरू किया। दिल्ली में अखबार प्रकाशन शुरू होते ही पंजाब केसरी ने पूरे देश में एक अलग छाप छोड़ा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी कहते थे कि पंजाब केसरी और अश्विनी कुमार जी किसी को छोड़ते नहीं हैं और सच्चाई के सामने झुकते भी नहीं हैं।

जेपी चौधरी अश्विनी कुमार जी को नमन करते हुए बताया कि वैसे सम्पादक जिन्होंने समाजसेवा के लिए अपने पूरे परिवार का बलिदान दे दी। अश्विनी कुमार हर दम कहते थे कि हर समय सच बोलना, मुंह पर बोलना, निश्पक्ष लिखना। निर्डरता ऐसे लोगों को तो सभी मित्र होते हैं या कभी नहीं। 

देश का पंजाब केसरी एक ऐसा अखबार है जिसके सम्पादक अश्विनी कुमार ने पाठकों के लिए दो सम्पादकीय लिखना शुरू किया। एक पन्ना विशेष सम्पादकीय और और दूसरा पन्ना पर संपादकीय। अश्विनी कुमार देश और विदेश कहीं भी रहे सुबह उठकर वे रोजाना दो सम्पादकीय तैयार करते थे। अश्विनी कुमार निडर और गरीबों के आवाज उठाने वाले सम्पादक थे जो कभी किसी के सामने झुके नहीं। अश्विनी जी कहते थे- जब तक जीयेंगे लिखते रहेंगे खबरनामे।चल देंगे हाथ में कलम थामे।।