बिहार विधान मंडल के दोनों सदन में मुख्य विपक्षी सदस्यों द्वारा जोरदार हंगामा किया गया। मुख्य विपक्षी सदस्य राजदएवं माले ने बिहार में बसे गरीब परिवारों के झोपड़ी तोडऩे के मामले को लेकर सदन के बेल में पहुंचकर शोर-शराबा एवं हंगामा किया।
विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के हस्तक्षेप के बाद राजद अपने आसन पर लौटा। वहीं भाकपा माले सदस्यों ने सदन के बेल में धरना पर बैठ गये। इस पर संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने तीखा आरोप लगातेहु, कहा कि मुख्य विपक्षी सदस्य राजद जानबुझ कर जनता के सवालों पर टांग अड़ाते रहते हैं इन्हें गरीबों के स वाल को सदन में सुचारू रूप से चलने में सहयोग करना चाहिए।
लेकिन राजद के छपास की बीमारी के चलते जनता के जनहित के सवालों को बाधित करना चाहते हैं। सदन में विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गरीबों की झोपड़ी वैकल्पिक व्यवस्था किये बगैर हटा नहीं सकती। माले के विधायक गण गरीबों के सदन में मामले को उठाकर गरीबों के गरिमा को घटा रहे हैं।