लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

बिहार मंत्रीमंडल में CM नीतीश से भी अमीर है उनके मंत्री, संपत्ति के मामले में बेटा निशांत भी है आगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित उनके मंत्रिमंडल में सहयोगी मंत्रियों ने अपनी संपत्तियों के बारे में घोषणाएं की। इन घोषणाओं पर गौर करें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके मंत्रिमंडल के कई सदस्य उनसे भी अधिक अमीर हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित उनके मंत्रिमंडल में सहयोगी मंत्रियों ने अपनी संपत्तियों के बारे में घोषणाएं की हैं। इन घोषणाओं पर गौर करें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके मंत्रिमंडल के कई सदस्य उनसे भी अधिक अमीर हैं। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री नीतीश से उनके बेटे निशांत भी संपत्ति के मामले में आगे हैं।
साल 2010 में नीतीश सरकार ने सरकार के सभी मंत्रियों के लिए प्रत्येक साल की पहली तारीख को अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक करना अनिवार्य कर दिया था। मंत्रियों द्वारा मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की वेबसाइट में दिए गए अपने संपत्तियों के ब्यौरे के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास फिलहाल 29,385 रुपये नकद के तौर पर हैं। नीतीश के पास 16 लाख 51 हजार की चल और 58 लाख 85 हजार की अचल संपत्ति है। उनके पुत्र निशांत एक करोड़ 63 लाख की चल और एक करोड़ 98 लाख की अचल संपत्ति के मालिक हैं।
पिता नीतीश 11 लाख तो बेटे निशांत 40 लाख की कार में करते हैं सवारी
नीतीश कुमार 11 लाख 32 हजार की कीमत वाली कार के मालिक हैं, जबकि उनके पुत्र छह लाख 40 हजार की कीमत वाली कार की सवारी करते हैं। नीतीश कुमार को गाय पालने का भी शौक है। फिलहाल उनके पास 13 गाएं और उनके 9 बच्चे हैं। मुख्यमंत्री का एक फ्लैट दिल्ली के द्वारका में हैं, जिसकी कीमत फिलहाल 58 लाख के करीब बताई जा रही है। मुख्यमंत्री बैंक के खाते में 42 हजार की राशि जमा कर रखे हैं जबकि वे करीब 94 हजार की कीमत के आभूषण के भी मालिक हैं। इसके अलावे मुख्यमंत्री से उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी भी उनसे अमीर हैं। 
मंत्रिमंडल में सबसे अमीर मंत्रियों की सूची में मुकेश सहनी भी शामिल हैं। पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के मंत्री सहनी के पास करीब एक करोड़ 31 लाख रुपये की चल संपत्ति जबकि आठ करोड़ 34 लाख की अचल संपत्ति है। मुकेश सहनी का पत्नी के पास भी एक करोड़ 37 लाख की अचल और 51 लाख की चल संपत्ति है। सहनी मुंबई में एक व्यवसायिक भवन के भी मालिक हैं। 
गाड़ियों के शौकीन बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर 
उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद गाड़ियों के शौकीन हैं। प्रसाद के पास बोलेरो, टाटा इंडिगो, स्कॉर्पियो और इनोवा गाड़ी है। उपमुख्यमंत्री के पास 10 हजार रुपये नकद हैं जबकि उनकी पत्नी के पास 15 हजार रुपये नकद राशि है। प्रसाद ने अपने विभिन्न बैक खातों में 32 लाख रुपये जमा कर रखे हैं। प्रसाद के पास 50 ग्राम सोना है जबकि उनकी पत्नी 400 ग्राम सोने की मालकिन हैं।
इधर, एक अन्य उपमुख्यमंत्री रेणु देवी को गहनों का शौक है। उपमुख्यमंत्री के पास आधा किलो सोने के आभूषण हैं जबकि चांदी के एक किलोग्राम से ज्यादा के आभूषण हैं। उपमुख्यमंत्री हथियारों की भी शौकीन हैं। इनके पास पिस्तौल और राइफल भी है।
इधर, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा की बात करें तो उनसे उनकी पत्नी ज्यादा धनवान हैं। झा के पास चल संपत्ति के रूप में 98 लाख 95 हजार है तो उनकी पत्नी के नाम सात करोड़ 36 लाख की संपत्ति है। इनमें दोनों के नाम विभिन्न बैंकों में जमा राशि, एलआईसी, सोने, चांदी और वाहन की खरीद भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।