मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक प्रख्यात राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुयी है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। वहीं जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव एवं राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एजाज अहमद ने सांसद अमर सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इनके निधन से राष्ट्र को अपूरणीय क्षति हुई है यह समाजवादी विचारधारा के बहुत ही सक्रिय नेता तथा प्रगतिशील सोच कर नेतृत्वकर्ता थे।
इनके निधन पर पार्टी के अन्य नेताओं राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता प्रेमचंद सिंह ,राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू, अकबर अली परवेज, प्रदेश महासचिव संदीप सिंह समदर्शी एवं युवा परिषद के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश तिवारी सहित अन्य नेताओं ने भी इनके निधन पर संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
ज्ञातव्य हो कि ये पिछले 6 महीने से बीमार चल रहे थे।अमर सिंह का किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था और वह इन दिनों सिंगापुर में अपना इलाज करा रहे थे। सिंगापुर में ही उनका निधन हुआ है। 64 साल की उम्र में राज्यसभा सांसद अमर सिंह का आज निधन हो गया।
भारतीय लोकमंच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष साधु शरण पांडेय ने लोकमंच के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सासंद ठाकुर अमर सिंह जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किये है। उन्होंने कहा है लोकमंच अनाथ हो गया साहब का असमय जाना आजीवन उनकी देश और लोकमंच को कमी खलेगी।
लोकमंच के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह अभिनेता कुणाल सिकंद ने ठाकुर अमर सिंह के निधन पर दुःख जताते हुए कहा कि अमर सिंह के बिना भारतीय राजनीति सुनी हो गई उनकी कमी आजीवन लोकमंच को और देश को खलेगी।