गुजरात के सूरत में बीते दिन लोजपा नेता चिराग चिराग पासवान मौजूद थे। वो यहाँ हिंदी दिवस समारोह में शामिल हुए थे। इस सामारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। उन्होंने यहाँ लोगों को अपने भाषण से संबोधित किया था। पहले चिराग के गुजरात जाने के बारे में कहा गया की वो भी ‘राजभाषा’ पर संसदीय समिति के सदस्य हैं और वे समिति के सदस्य के रूप में वहां थे।
हालांकि, इसकी सच्चाई अब कुछ और ही निकलकर आ रही है। लोगों का कहना हैं की चिराग को बीजेपी ने समारोह में शामिल होने का न्योता दिया था। पहले चिराग जाने के लिए तैयार नहीं हुए थे। बाद में उन्हें भाजपा के कई नेताओं ने मनाया था।
राष्ट्रपति चुनाव में चिराग ने मुर्मू को दिया था समर्थन
बता दें, चिराग ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन दिया था। इसके लिए उन्हें राजनाथ सिंह ने कॉल भी किया था। लेकिन चिराग की माने तो उन्होंने अपनी मर्जी से मुर्मू को समर्थन दिया था। इसके साथ ही बीजेपी ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर हुई बैठक में भी चिराग को बुलाया था।
बीजेपी के नेता अभी भी चिराग को एनडीए का हिस्सा मानते है। लेकिन चिराग ने पहले कहा था वो पार्टी का हिस्सा नहीं है। हालांकि, बिहार की सियासत में जो उथलपुथल मची है, उसके बाद से कहा जा रहा कि चिराग पासवान और बीजेपी के बीच नए सिरे से गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है।