दिवाली की रात बिहार में कुछ दबंगों ने कुछ घरों को जला दिया। घरों को तहस-नहस कर दिया। जब दबंगों को आग लगाने से रोका गया तो उनके साथ मारपीट की। इस दौरान एक महिला को बुरी तरह पीटकर उसे बेहोश कर दिया। पिछले महीने भी वर्चस्व को लेकर यहां दबंगों ने गोलीबारी की थी। जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि पुलिस वहां पहुंची तो लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया।
दबंगों ने पीड़ितों के साथ की बदसलूकी
आपको बता दे कि यह मामला बहादुरपुर थाने के अम्माडीह गांव का है। ये सब उस समय हुआ जब सभी स्थानीय लोग दीवाली का त्योहार मना रहे थे , तभी वहां पर दबंगों ने आकर घरों में आग लगा दी। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनको बहुत पीटा।आगजनी के पीड़ितों ने पुलिस पर सबकी मिलीभगत के आरोप लगाए है, मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बीते 5 सितंबर को भी के दबंग वहां आए और उन्होंने गोली चला दी थी। इसमें कई लोग घायल हुए थे।
इससे पहले भी दबंगों ने की थी गोलीबारी
अग्निपीड़ितों में पलटा सहनी भी शामिल है, जिसे पांच सितंबर को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। जब दबंग घरों में आग लगा रहे थे तो पलटा सहनी की पत्नी ने उन्हें रोका। इस पर दबंगों ने उसे मारपीट कर बेहोश कर दिया। फिर पलटा के बड़े भाई सूरज सहनी एवं उसके दो पुत्रों बालाराम सहनी एवं उपेंद्र सहनी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया।