Bihar election : पीएम मोदी की आज 4 रैलियां, पहली रैली की शुरूआत छपरा से करेंगे

Summary :

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश में चार रैलियों को संबोधित करेंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश में चार रैलियों को संबोधित करेंगे।भाजपा के प्रदेश मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोदी रविवार को छपरा, समस्तीपुर, मोतिहारी और बगहा में अलग अलग रैलियों को संबोधित करेंगे । 
प्रधानमंत्री रविवार को अपने रैली संबोधन की शुरूआत प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद के राजनीतिक गढ़ छपरा से करेंगे। इसमें कहा गया है कि छपरा के बाद वह समस्तीपुर जाएंगे और वहां के हाउसिंग बोर्ड मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 
जानकारी के अनुसार इसके बाद प्रधानमंत्री मोतिहारी के गांधी मैदान में और​ फिर बगहा के बाबा भूतनाथ कॉलेज मैदान में एक रैली को संबोधित करने के साथ ही रविवार को वह प्रदेश में अपने प्रचार अभियान का समापन करेंगे। बिहार में भाजपा की सहयोगी जद यू के सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समस्तीपुर और बगहा की बैठकों में मोदी के साथ मंच साझा करेंगे । बिहार विधानसभा के दूसरे चरण के लिये रविवार की शाम को चुनाव प्रचार समाप्त होगा और तीन नवंबर को मतदान होगा । 

एलएसी पर यथास्थिति में परिवर्तन का कोई भी एकतरफा प्रयास अस्वीकार्य : जयशंकर

Desk Team