बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो गई हैं, वहीं दूसरी ओर महागठबंध में हार पर मंथन जारी है। नीतीश कुमार के राजतिलक से पहले बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। इसी चरण में एनडीए समर्थक हम पार्टी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अपने नवनिर्वाचित विधायकों के साथ नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। वहीं राबड़ी देवी आवास पर आरजेडी समेत महागठबंधन के नेताओं की बैठक चल रही है।
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) पार्टी प्रमुख जीतन राम मांझी के सीएम आवास पर विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे। मांझी समेत सभी विधायक बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार से मिलेंगे। वहीं आरजेडी नेता मनोज झा और महागठबंधन के अन्य नेता बिहार चुनाव की समीक्षा बैठक के लिए पटना में पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे हैं।

बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 243 सीटों के प्राप्त परिणामों में प्रदेश में सत्ताधारी एनडीए ने 125 सीट अब तक जीत ली हैं, जबकि विपक्षी महागठबंधन ने 110 सीट जीती हैं। एनडीए में शामिल बीजेपी ने 74 सीटों पर, जेडीयू ने 43 सीटों पर, विकासशील इंसान पार्टी ने 4 सीटों पर और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, विपक्षी महागठबंधन में शामिल आरजेडी सबसे बड़ी खिलाड़ी बनकर सामने आई है। आरजेडी इन चुनावों में 75 सीटों पर कब्ज़ा करने में सफल रही। कांग्रेस ने 19 सीटों पर, भाकपा माले ने 12 सीटों पर एवं माकपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है।


Download Android App
Download iOS App



