सुपौल : बिहार के सुपौल जिले के निर्मली थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों के साथ चार लोगों ने दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां शनिवार देर शाम दुर्गा पूजा महोत्सव मेला देख कर लौट रही थी उसी समय उनके साथ बलात्कार किया गया।
सुपौल अनुमंडल पुलिस अधिकारी बैद्यनाथ सिंह ने रविवार को बताया कि इस मामले में आरोपी चार लोगों में जरौली गांव निवासी रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया तथा फरार तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में निर्मली पुलिस ने पीड़िताओं के बयान पर चारों आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बैद्यनाथ ने बताया कि दोनों पीड़िताओं को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। शनिवार को दोनों लडकियां शनिवार को दुर्गा पूजा मेला देखने के लिए निर्मली आयी थी और देर शाम लगभग नौ बजे अपने घर लौट रही थीं। रास्ते में सुनसान जगह देख दोनों के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों लड़की किसी तरह वहां से घर लौटी और अपने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद निर्मली थाना में शिकायत की गयी।