बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐसे बच्चे जिनके माता पिता दोनों की मृत्यु हो गई है और जिनमें से कम से कम एक की मृत्यु कोरोना वायरस संक्रमण से हुई है, उन्हें ‘बाल सहायता योजना’ अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 18 वर्ष होने तक 1500 रुपये प्रतिमाह दिये जाने की घोषणा की है।
वैसे बच्चे-बच्चियों जिनके माता पिता दोनो की मृत्यु हो गई, जिनमें कम से कम एक की मृत्यु कोरोना से हुई हो, उनको ‘बाल सहायता योजना’ अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 18 वर्ष होने तक 1500 रू0 प्रतिमाह दिया जाएगा। (1/2)
— Nitish Kumar (@NitishKumar) May 30, 2021
नीतीश ने रविवार को ट्वीट कर कहा, ऐसे बच्चे-बच्चियों जिनके माता पिता दोनों की मृत्यु हो गई, जिनमें कम से कम एक की मृत्यु कोरोना से हुई हो, उनको ‘बाल सहायता योजना’ अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 18 वर्ष होने तक 1500 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा।
(2/2)जिन अनाथ बच्चे-बच्चियों के अभिभावक नहीं हैं, उनकी देखरेख बालगृह में की जाएगी। ऐसे अनाथ बच्चियों का कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में प्राथमिकता पर नामांकण कराया जाएगा।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) May 30, 2021
उन्होंने कहा, जिन अनाथ बच्चे-बच्चियों के अभिभावक नहीं हैं, उनकी देखरेख बालगृह में की जाएगी। ऐसे अनाथ बच्चियों का कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में प्राथमिकता पर नामांकन कराया जाएगा।
दूसरी ओर, भारत में कोविड-19 के एक दिन में 1,65,553 नए मामले आए जो 46 दिनों में संक्रमण के सबसे कम मामले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 2,78,94,800 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर गिरकर 8.02 प्रतिशत रह गई जो लगातार पांचवें दिन 10 प्रतिशत से कम है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 9.36 प्रतिशत है।
सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीमारी के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,25,972 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में 3,460 मरीजों की मौत हुई है। मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को कोविड-19 के लिए 20,63,839 नमूनों की जांच की गई। इसके साथ ही अब तक कुल 34,31,83,748 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
उसने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 21,14,508 रह गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 7.58 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 91.25 प्रतिशत है। संक्रमण के रोज आने वाले नए मामले 46 दिनों में सबसे कम है। भारत में 13 अप्रैल को महामारी के 1,61,739 मरीज सामने आए थे। आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,54,54,320 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.17 प्रतिशत है।


Download Android App
Download iOS App



