Bihar: बिहार में मानसून की हुई एंट्री, कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश

बिहार में मानसून की हुई एंट्री, कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश

Bihar

Bihar: मानसून ने बिहार में दस्तक दे दिया है। पूर्वी बिहार में मानसून के प्रवेश के साथ अब दक्षिण बिहार में भी मानसून की शुरुआत हो चुकी है। राजधानी पटना समेत आरा में शुक्रवार की सुबह छह बजे झमाझम बारिश हो रही है।

Highlights

  • बिहार में हो गई मानसून की एंट्री
  • इस जिले में जमकर बरसे बदरा
  • पढ़ें मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

सुबह छह बजे झमाझम हो रही बारिश

बिहार में मानसून के प्रवेश के साथ अब भोजपुर में भी मानसून की शुरुआत हो चुकी है। गुरुवार की सुबह लगभग छह बजे झमाझम हो रही बारिश के बीच वहां मौजूद लोगों की खुशी देखते बन रही थी। इससे पहले रात से ही शुरू हुई तेज ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशगवार बना दिया था।

bihar2 10

जिला मुख्यालय आरा में सुबह 10 बजे के बाद से शाम तक आसमान में छाए काले बादल बिन बरसे ललचाते रह गए। पर, तापमान में आई गिरावट के साथ आर्द्रता बढ़कर 74 प्रतिशत के आंकड़े को पार कर चुकी थी।

तापमान का में दिखी गिरावट

इस बीच, 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हल्की हवा भी सप्ताह भर से जारी भीषण गर्मी से तपते बदन को राहत दे रही थी। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अब यहां लगातार होने वाली बारिश के साथ बीते सप्ताह से जारी भीषण गर्मी से लोगों को शीघ्र ही राहत मिलेगी।

bihar3 11

इस दौरान अधिकतम तापमान का पारा भी लुढ़क कर 34 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच जाएगा, जो बीते सप्ताह 45 डिग्री सेल्सियस के अधिक स्तर पर बरकरार रहा करता था। इधर, जारी सप्ताह में 30 से 60 फीसद बारिश होने की संभावना है।

bihar4 4

जिस दिन बारिश नहीं होगी, उस दिन भी आकाश में घने बादल छाए रहने के कारण मौसम खुशनुमा बना रहेगा। बहरहाल मंगलवार की सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। आठ किलोमीटर की रफ्तार से चल रही ठंडी हवा के साथ वातावरण में आर्द्रता भी 74 फीसद बरकरार थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।