Bihar : एनडीए बिहार में 40 सीटों पर जीत के लक्ष्य के करीब - उमेश कुशवाहा

Bihar : एनडीए बिहार में 40 सीटों पर जीत के लक्ष्य के करीब – उमेश कुशवाहा

Umesh Kushwaha

Bihar : एनडीए बिहार में 40 सीटों पर जीत के लक्ष्य के करीब – उमेश कुशवाहाबिहार की 40 में से 30 से ज्यादा सीटों पर एनडीए बढ़त बनाए हुए है। रुझानों पर एनडीए और इंडिया गठबंधन के तमाम नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने दावा किया है कि हम 40 सीटों पर जीत दर्ज करने वाले लक्ष्य के बहुत करीब हैं। बिहार की जनता ने सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी की जोड़ी को पसंद किया है।

Highlight : 

  • उमेश कुशवाहा ने किया दावा
  • NDA बिहार में जीत के लक्ष्य के करीब
  • बिहार की जनता ने मोदी को पसंद की

रुझान एनडीए के पक्ष में

उमेश कुशवाहा ने कहा कि रुझानों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि सामाजिक न्याय, लोकतंत्र, सुशासन और विकास के पक्ष में लोगों ने वोट किया। अब तक सामने आए रुझान एनडीए के पक्ष में हैं। हमारी सरकार बन रही है। बिहार के वोटरों के प्रति हम आभार व्यक्त करते हैं। जनता को भ्रमित करने और बिना काम किए वोट मांगने वालों को जनता ने दरकिनार किया है। बिना काम किए क्रेडिट लेने वाले के गाल पर तमाचा पड़ा है।उन्होंने आगे कहा कि जो लोग हमारी पार्टी के बारे में यह कहते थे कि पार्टी समाप्त हो जाएगी, आज उनसे सवाल किया जाना चाहिए। एनडीए ने दूसरे राज्यों के मुकाबले बिहार में बेहतर प्रदर्शन किया है। हमारा लक्ष्य 40 सीटों पर जीत दर्ज करने का था।

NDA लक्ष्य के बहुत करीब

उन्होंने कहा कि रुझानों में हम अभी 34-35 सीटों पर आगे चल रहे हैं। यानी हम अपने लक्ष्य के बहुत करीब हैं। हर जगह हमारा (एनडीए का) बेहतर प्रदर्शन हुआ है। सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी की जोड़ी को जनता ने पसंद किया है। बता दें कि बिहार में भाजपा 17 सीटों पर, जेडीयू 16 सीटों पर, चिराग पासवान की पार्टी 5 सीटों पर और जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी एक-एक सीट पर चुनाव लड़ी थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 8 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।