बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के तहत शनिवार को सुबह सात बजे से 15 जिलों के 78 विधानसभा क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। इस बीच, मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड के एक मतदान केंद्र में पीठासीन पदाधिकारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
मुजफ्फरपुर जिला के एक अधिकारी ने बताया कि चुनाव के दौरान कटरा के मतदान केंद्र संख्या 190 पर तैनात पीठासीन अधिकारी केदार राय की मौत हार्ट अटैक से हो गई। उन्होंने बताया कि वे सिंचाई विभाग में कार्यरत थे। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होना है। इसके तहत प्रथम चरण के लिए 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर तथा 3 नवंबर को 94 सीटों पर मतदान हो चुका है। वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी।


Download Android App
Download iOS App



