BREAKING NEWS

आम आदमी पार्टी पूरे देश में 'पीएम हटाओ, देश बचाओ' पोस्टर लगाएगी◾रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- 'भगवान राम हमारी पहचान हैं, केवल पत्थर या लकड़ी की मूर्ति नहीं'◾मध्यप्रदेश : इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, गिरी मंदिर की छत, कुएं में गिरे लोग, Rescue Operation जारी◾पीएम ने सेमीकंडक्टर कंपनी एनएक्सपी के सीईओ से मुलाकात की और कंपनी की स्थिति में संभावित बदलाव पर चर्चा की◾नफ्तारी भाषण पर SC के फैसले के बाद बोलें सिब्बल, 'कुछ लोगों की राजनीति सिर्फ नफरत पर आधारित है'◾कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार करेगी समीक्षा बैठक◾गुरुग्राम : Finance Company के कर्मचारी ने कुर्सी को लेकर हुए विवाद के बाद अपने Colleague को मारी गोली ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने रामनवमी की दीं शुभकामनाएं ◾PM मोदी ने क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की◾तीन अद्भुत बड़े संयोग: राम नवमी पर इन 3 लोगों की चमकने वाली है किस्मत◾CBI ने BSF के तीन चिकित्सा अधिकारियों के खिलाफ दर्ज की FIR ◾आज का राशिफल (30 मार्च 2023)◾पाकिस्तान में भुखमरी जैसे हालात: मुफ्त आटा लेना के प्रयास में 11 लोगों की मौत, 60 घायल◾AAP को तत्काल राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दें, संजय सिंह की EC से मांग◾अखिलेश यादव बोले- किसानों को अपमानित और प्रताड़ित कर रही है भाजपा सरकार◾National Anthem Disrespect Case: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने पुलिस को दिए जांच के निर्देश◾हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, फसल बीमा न कराने वाले किसानों को भी मिलेगा हर्जाना ◾30 मार्च को उत्तराखंड का दौरा करेंगे गृहमंत्री अमित शाह, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल ◾CM केजरावाल ने कहा- PM मोदी जब प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे तब पूरा देश होगा भष्ट्राचार मुक्त◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सही जानकारी आक्सीजन के समान◾

Bihar: राष्ट्रीय जनता दल ने कहा- बिहार विधानसभा अध्यक्ष इस्तीफा दें

बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल ने सोमवार को मांग की कि बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के मद्देनजर पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिये ।राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने एक बयान में कहा कि सिन्हा विधानसभा के नियमों के मुताबिक 24 अगस्त को बुलाए गए विशेष सत्र की अध्यक्षता नहीं कर सकते, जब नई सरकार को भी बहुमत साबित करना है।

उन्होंने कहा कि सिन्हा को सम्मानपूर्वक तत्काल पद छोड़ देना चाहिए।

यादव ने कहा कि नियमों के अनुसार नया अध्यक्ष चुने जाने तक यह कार्य उपाध्यक्ष को करना चाहिये ।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा से नाता तोड़कर सात पार्टी के महागठबंधन के साथ मिलकर 10 अगस्त को प्रदेश में नई सरकार बना ली थी।नई सरकार के गठन के तुरंत बाद महागठबंधन के 40 से अधिक विधायकों ने सिन्हा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया था।बिहार के 243 सदस्यीय विधानसभा में महागठबंधन के 160 से अधिक विधायक हैं, जहां अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए एक साधारण बहुमत की आवश्यकता है।कयास लगाए जा रहे हैं कि 79 विधायकों वाली सबसे बड़ी पार्टी राजद अपने दिग्गज नेता अवध बिहारी चौधरी को संवैधानिक पद के लिए नामांकित करते हुए अध्यक्ष पद के लिए दावा पेश करेगी।बिहार विधान परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं भाजपा नेता अवधेश नारायण सिंह को भी बदला जा सकता है। ऐसी चर्चा है कि जदयू इस पद के लिये देवेश चंद्र ठाकुर नाम पर विचार कर रहा है।