लोजपा (रामविलास) का कहना है कि बिहार में सत्ता की कुर्सी के लिए जो खेल चल रहा है उसने बिहार की शासन व्यवस्था को वेपटरी कर दिया है। जिसका खामियाजा राज्य की जनता को भुगतना पड़ रहा है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह ने कहा कि आज जनता के प्रति अपनी जिम्मेवारी से सत्तापक्ष तो मुँह मोड़ ही चुका है। साथ-ही-साथ विपक्षी दल भी सत्ता की खातिर अपनी भूमिका के प्रति ईमानदारी नहीं वरत रहे हैं जो कि दुर्भाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि आज सिर्फ लोजपा (रामविलास) अपने गतिशील राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय चिराग पासवान जी के नेतृत्व में सक्रिय होकर जनता के प्रति अपनी जिम्मेवारी निभा रहा है।आज सीतामढ़ी जिले में लखनदेई नदी पर बने तटबंध के टूटने पर पार्टी की ओर से अपनी प्रक्रिया व्यक्त करते हुए चंदन सिंह ने कहा कि वहाँ मुख्यमंत्री आज ही निरीक्षण करने पहुँचे और उनके जाने के बाद तटबंध टूट गया। पानी गाँवों में फैल गया। यह घटना भ्रष्ट तंत्र की मिसाल है। उन्होंने सवालिया लहजों में कहा कि जिस बिहार में पुल चालू होने से पहले धाराशायी होता हो, बीपीएससी का प्रश्न पत्र लीक होता हो, सचिवालय में आज लगती हो और मुख्यमंत्रीजी के निरीक्षण के बाद बांध टूटता हो वहां सुशासन के छवि और प्रशासनिक सिस्टम के ध्वस्त होने की बात गलत क्यूं नहीं हो सकती।
सत्ता के खेल में बिहार कि शासन व्यवस्था बेपटरी :लोजपा (रा)

a state in eastern indialjpljp ramvilasljp39s questions on bihar governanceबिहारबिहार शासन व्यवस्था पर लोजपा के सवाललोजपालोजपा रामविलास
बड़ी खबर
जम्म कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- 'अगस्त 2019 के बाद लोग जम्मू-कश्मीर में बदलाव महसूस कर रहे हैं'
जम्म कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- 'अगस्त 2019 के बाद लोग जम्मू-कश्मीर में बदलाव महसूस कर रहे हैं'
CM योगी ने कहा- 'धर्म कर्तव्य का बोध कराता, नैतिक मूल्यों से भी जोड़ता'
प्रतिनिधि जी20 शेरपा बैठक और केरल में होने वाली अन्य कार्यक्रमों को लेकर दिखे उत्सुक
रियल एस्टेट क्षेत्र की बढ़ी मुश्किलें, रेपो दर में वृद्धि जारी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा - 'राहुल के खिलाफ द्रुत गति से हो रही प्रतिशोध की कार्रवाई'
विश्व बैंक ने किया खुलासा- सुधारों को तेजी से लागू करने का लाभ भारत को आर्थिक वृद्धि के रूप में मिलेगा
केंद्र की वर्तमान भाजपा सरकार ने लोकतंत्र को 'कचरे के डिब्बे' में डाला : AAP
मनीष तिवारी का लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह, वन संरक्षण विधेयक पर संसदीय नियमों और प्रक्रियाओं का पालन हो
सचिन पायलट बोले- 'राहुल गांधी की आवाज दबाना चाहती है केंद्र सरकार'
Advertisement