Bihar Weather : बिहार में बरसेगी राहत की बूंदे, 15 जून से हो सकता है मौसम में बदलाव

Bihar Weather : बिहार में बरसेगी राहत की बूंदे, 15 जून से हो सकता है मौसम में बदलाव

Bihar Weather

Bihar Weather : भीषण गर्मी से लोगों की हालत खराब हो गयी है। बीते महीने से ही गर्मी से राहत नही मिली है। ऐसे में बिहार के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 जून से बिहार के लोगों को राहत मिल सकती है। प्रदेश के उत्तरी जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि 15 जून की शाम व 16-19 जून तक पटना समेत प्रदेश के सभी भागों में गरज के साथ हल्की वर्षा की उम्मीद है।

Highlight : 

  • बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज
  • 15 जून से प्रदेश में होगी बारिश
  • पटना समेत प्रदेश के सभी भागों में वर्षा

मौसम में बदलाव की संभावना

दिल्ली समेत प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में बीते सात दिनों से अधिकतम तापमान भी अपने सामान्य से चार-पांच डिग्री ऊपर चढ़ा हुआ है। हालांकि, 15 जून से मौसम में बदलाव आने के साथ लोगों को लू से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को पटना सहित 13 जिलों में लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के चार जिलों के बक्सर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद में भीषण लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश के सभी भागों में होगी वर्षा

प्रदेश के उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इनमें बेगूसराय, कटिहार, खगड़िया, पूर्णिया, अररिया जिला, मधेपुरा जिला, सुपौल जिला, सहरसा जिला शामिल हैं। पूर्व पश्चिम ट्रफ रेखा उत्तर-पश्चिम बिहार होते हुए उप-हिमालय पश्चिम बंगाल से नागालैंड तक प्रभावी है। इनके प्रभाव से 15 जून की शाम व 16-19 जून तक पटना समेत प्रदेश के सभी भागों में गरज-तड़क के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।

यहां मानसून देर से आने के आसार

बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मानसून तीन से चार दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्रप्रदेश और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की अनुकूल स्थिति बन रही है। ऐसे में अभी प्रदेश में मानसून का देर से आने के आसार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 7 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।