बिहार के बक्सर में घर से बैंक जा रही महिला के साथ दरिंदो ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद, पीड़ित महिला और उसके तीन वर्षीय बेटे नदी में फेंक दिया। इस घटना में बच्चे की मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुरार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला शनिवार को घर से बैंक ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) जाने के लिए निकली थी। उसके साथ उसका तीन वर्षीय पुत्र भी था। इस बीच रास्ते में कुछ लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बच्चे के रोने पर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी महिला को सड़क के किनारे झाड़ियां में फेंक कर फरार हो गये। महिला किसी तरह अपने घर पहुंची तथा परिजनों को घटना की जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में परिजनों ने दो नामजद तथा पांच अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। मामले में पुलिस ने तत्काल एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।