बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) के घटक दलों के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत 30 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है लेकिन इसमें तेजतर्रार नेताओं में शुमार रहे सांसद राजीव प्रताप रूडी और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन को जगह नहीं मिली है।
भाजपा ने पार्टी के 30 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंपी है। इसमें प्रधानमंत्री और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ। संजय जायसवाल, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पार्टी के बिहार के प्रभारी भूपेंद, यादव, चुनाव प्रभारी देवेंद, फड़नवीस, पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, केंद्रीय संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद, पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, ऊर्जा मंत्री आर। के। सिंह, इस्पात एवं पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद, प्रधान का नाम शामिल है।
स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल अन्य प्रमुख लोगों में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, फिल्म अभिनेता और दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी, बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, सांसद रामकृपाल यादव, सुशील सिंह, छेदी पासवान, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान, पूर्व सांसद जनक चमार, पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी, राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर और बिहार की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष निवेदिता सिंह का नाम भी शामिल है।
नीतीश समेत 30 नेता जदयू के स्टार प्रचारक
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के लिए मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार समेत 30 नेता को स्टार प्रचारक बनाया है।
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद खां ने रविवार को पार्टी के 30 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को भेजी है। श्री नीतीश कुमार के अलावा जदयू के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल अन्य नेताओं में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह, ऊर्जा मंत्री विजेंद, प्रसाद यादव, सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय झा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी शामिल हैं।
इनके अलावा सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, सुनील कुमार, सांसद गिरिधारी यादव, सांसद विजय कुमार मांझी, विधान परिषद के पूर्व सदस्य प्रो. रणवीर नंदन, प्रो. गुलाम गौस, तनवीर अख्तर, कमर आलम, श्रीमती कुमुद वर्मा, महाबली सिंह, जितेन्द, कुमार नीरज, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास, राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद खां, मौलाना गुलाम रसूल बलियावी, संजय सिंह, सांसद रामनाथ ठाकुर, डॉ. आलोक कुमार सुमन, रणविजय कुमार सिंह, खालिद अनवर और राधाचरण साह को जदयू का स्टार प्रचारक बनाया गया है।