BREAKING NEWS

आज का राशिफल (02 जून 2023)◾एस जयशंकर ने दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री से की मुलाकात◾जांच रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं : ब्रज भूषण◾दिल्ली की सड़कों पर उतारी जा रही हैं छोटे आकार की इलेक्ट्रिक मोहल्ला बसें , रूट निर्धारण के लिए सर्वे शुरू◾दिल्ली HC ने SpiceJet को कलानिधि मारन को 380 करोड़ रुपये का भुगतान करने का दिया आदेश ◾उत्तराखंड : मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत प्रति माह 5,000 रुपये देने के फैसलों को मंजूरी ◾अप्रैल में भारत में 74 लाख से अधिक व्हाट्सएप खातों पर लगा प्रतिबंध◾KCR 2 जून से शुरू होने वाले 21 दिनों के समारोह के साथ राज्य गठन को चिह्नित करेंगे ,दस साल सुशासन का प्रमाण◾हरियाणा पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गिरोह के 10 शार्पशूटरों को दबोचा ◾CM Shivraj Chouhan ने दिया आदेश, मध्य प्रदेश के दमोह में हिजाब मामले की होगी जांच ◾NCERT लोकतंत्र को चुनौतियां सहित कक्षा 10 की पाठ्यपुस्तकों से अन्य अध्याय हटाए, छात्रों की पढाई का बोझ होगा कम ◾राष्ट्रपति मुर्मू से नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल ने की मुलाकात◾ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त बैरी ओ'फारेल ने बेंगलुरु में कर्नाटक के CM सिद्धारमैया से मुलाकात की◾कांग्रेस पटना में विपक्षी दलों की बैठक में लेगी हिस्सा, 12 जून को तय किया गया तारीख◾बृजभूषण सिंह का बड़ा दावा, 'दोषी साबित हुआ तो फांसी लगा लूंगा'◾ रविशंकर प्रसाद राहुल गांधी के विदेश में दिए बयान पर किया कटाक्ष, कहा- "GDP के आंकड़ों ने आपके 'नफ़रत के बाज़ार' के दावों को झुठलाया"◾ बिहार में विपक्ष की बैठक, उद्धव ठाकरे, शरद पवार को भी 2024 लोकसभा चुनावों के खाके पर चर्चा के लिए आमंत्रित: संजय राउत◾Wrestler Protest: संसदीय पैनल ने पहलवानों के मुद्दे पर की बैठक, सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की◾हिमाचल प्रदेश में एक दिन के लिए बच्चे चलाएंगे विधानसभा, राज्य सरकार ने 12 जून को किया "बाल सत्र" आयोजित◾"मेकेदातु बांध परियोजना" को लेकर एडप्पादी पलानीस्वामी ने कर्नाटक को विरोध प्रदर्शन करने की दी चेतावनी◾

भाजपा नीतीश कुमार का बाल भी बांका नहीं कर पाएगी : डॉ. रणबीर नंदन

जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता व पूर्व विधान पार्षद डॉ. रणबीर नंदन एक बार फिर भाजपा पर जमकर बरसे हैं। उन्होंने कहा की भाजपा की राजनीति की स्टाइल अब देश की जनता के सामने खुल चुकी है। भाजपा कभी भी अपने दम पर कुछ नहीं कर सकी है। बिहार में तो भाजपा का वजूद भी माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू की मेहरबानी से है। बिहार की जनता ने भाजपा को कभी तवज्जो नहीं दिया है। 

डॉ. नंदन ने कहा कि भाजपा के नेता क्या इस बात से इनकार कर सकते हैं कि बिहार में सड़कों का जाल नीतीश सरकार में ही बिछा है? पीने के पानी को नल के जरिए नीतीश कुमार की योजनाओं ने ही बिछाया है। हर गांव नीतीश सरकार की योजना के कारण बिजली से रोशन है।  उन्होंने कहा कि भाजपा ने बिहार की बेहतरी के लिए कभी कोई प्रयास नहीं किया। गया इतना बड़ा स्थान है, जहां पूरे विश्व से लोग आते हैं लेकिन गया के विकास में कभी आगे बढ़कर केंद्र सरकार ने मदद नहीं की। माता सीता के जन्मस्थान के विकास पर कभी कोई ध्यान नहीं दिया। 

डॉ. नंदन ने कहा कि भाजपा के नेता आज नीतीश कुमार को कोसते हैं। अनर्गल आरोप मढ़ते हैं। जबकि हकीकत यह है कि नीतीश कुमार की वजह से बिहार में भाजपा को सत्ता में आने का मौका मिला। भाजपा ने तो बिहार में सत्ता में आने की कोशिश 1990 से ही शुरू की। लेकिन सफल नहीं हो सके। 1995, 2000 में भी भाजपा का यही हाल रहा। बिहार में सत्ता तब बदली जब माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने भरोसे का हाथ भाजपा को दिया। इसलिए भाजपा कभी भी अपने बूते सत्ता परिवर्तन कर सकती है, यह सोच ही भाजपा ने नेताओं की भूल है। उन्होंने कहा कि भाजपा का राजनीतिक चरित्र सिर्फ सत्ता प्राप्ति तक सीमित है। न उसे राज्य से मतलब है, न जनता से, न समाज से और न ही लोकतंत्र-संविधान से। भाजपा ने सत्ता स्वार्थ में आकर कश्मीर में महबूबा मुफ्ती से हाथ मिला लिया। वहां सत्ता का सुख भोगा और फिर गठबंधन तोड़ दिया। यही हाल बिहार में भी भाजपा करना चाहती थी। सत्ता सुख के लिए भाजपा नेता नीतीश कुमार जी के आगे नतमस्तक होकर अपना सौम्य चेहरा सामने रखते हैं। लेकिन पीठ पीछे खंजर भोंकने वाला चरित्र ज्यादा देर छुप नहीं पाता। नतीजा ये हुआ कि भाजपा आज बिहार में संघर्ष करती दिख रही है। 

डॉ. नंदन ने कहा कि भाजपा के नेताओं को बिहार में पहचान ही नीतीश कुमार की सरकार के कारण मिली है। इसलिए भाजपा का कोई नेता नीतीश कुमार पर बोलना तो दूर उनके सामने खड़ा होने लायक भी नहीं है। नीतीश कुमार ने बिहार को गढ़ा है, बिहारियों को अपना बनाया है। जबकि भाजपा ने सत्ता सुख के लिए बिहारियों के साथ धोखा किया है। ऐसा न होता तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के अभियान में भाजपा भी बिहारियों की इच्छा के साथ होती। उन्होंने कहा कि भाजपा रचनात्मक की लड़ाई नहीं लड़ रही है। भाजपा समाज को बांटने वाली विध्वंसात्मक लड़ाई लड़ रही है। नीतीश कुमार के कारण भाजपा केंद्र की राजनीति में पिछड़ रही है। नीतीश जी हैं, जिनके प्रयासों ने विपक्ष को एकजुट कर दिया है। भाजपा के पास आज न सहयोगी दल हैं और न ही जनता। कर्नाटक एक उदाहरण है, आने वाले वक्त में ऐसे और भी दिखेंगे। राज्यों के साथ भाजपा केंद्र की सत्ता से भी बाहर होगी।