पटना : जिस तरह देश में आपातकालीन मोदी द्वारा लाया जा रहा है इससे यह साबित हो रहा है कि हिटलरशाही चरम सीमा पर पहुंच गयी है। भाजपा सरकार का अगर कोई बात नहीं मानना चाहता है तो सबक सिखाने को तैयार रहते है। जिस तरह पश्चिम बंगाल के ममता बनर्जी पर सीबीआई द्वारा शिकंजा कसा जा रहा है। अखिल भारतीय महात्मा फूले समता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल कही।
श्री भुजबल ने कहा कि एक पूर्व केन्द्रीय मंत्री को इस तरह पुलिस द्वारा जुल्म ढ़ाया और उनके साथ मारपीट की गयी। लोकतंत्र में कोई व्यक्ति अपना विचार मांग करता है। उपेन्द्र कुशवाहा का यही एक गलती थी कि वे आरक्षण मुद्दा एवं शिक्षा सुधार के विरोध में राजभवन मार्च कर रहे थे। इसी दौरान श्री कुशवाहा के साथ घटना घटी। हम उपेन्द्र कुशवाहा से जी से मिलने आये थे।
आगे पूरे देश में एनडीए के विरोध में राष्ट्रीय समता परिषद के सभी कार्यकत्र्ता एकतजुट होकर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि पहले भी केन्द्र में सरकारें चलायी जाती रही है लेकिन इस तरह सीबीआई का भय दिखाकर राजनेताओं का दमन नहीं किया जाता था। इस दमन का जवाब आने वाला लोकसभा चुनाव में दिया जायेगा। इस अवसर पर बापू भुजबल, निरंजन कुमार पप्पू, सत्यानंद दांगी, अंगद कुशवाहा, योगेश कुशवाहा, प्रो. अभयानंद सुमन, मनोज यादव, मीडिया प्रभारी अनिल यादव, फजल इमाम मल्लिक, कीर्तन प्रसाद सिंह, ज्ञान प्रकाश, अशोक कुशवाहा, विनोद कुमार उपस्थित थे।