कैमूर(भभुआ):लोजपा-(रामविलास) और हमारे नेता चिराग पासवान गांव और गरीब का दर्पण है। पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के हीरा- जवाहरात से भी कीमती है। कार्यकताओं के बल पर पार्टी के मिशन 2024-2025 को पूरा किया जायेगा और 2025 में चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाया जायेगा।यह बात आज कैमूर जिला लोजपा-(रा.) के श्यामराज वाटिका के सभागार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए,पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानंद शर्मा एवं युवा लोजपा-(रा.) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान ने कहा कि बिहार में बड़ा राजनैतिक परिवर्तन होने वाला है। बिहार में मध्यावधि चुनाव की सम्भावना दिख रहा है। पार्टी के सभी साथियों को जुझारू तेवर के साथ काम करना है।
आगे इन नेताओं ने कहा कि बिहार को 17 वर्षो के शासनकाल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बदहाल और कंगाल बना दिया है। विधि-व्यवस्था ध्वस्त है। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट कर दिया है। राज्य में उधोग का जाल बिछाने के बदले अपहरण,हत्या,लूट,बलात्कार, बैंक डकैती का जाल बिछा दिया है। अपराधियों,माफियों को सरकारी संरक्षण प्राप्त हो रहा है। सरकार हर मोर्चे पर विफल है। सरकार के विफलताओं को पार्टी के बीच जाकर बताने का काम करें,इसी से वर्तमान सरकार धरासायी होगी।सम्मेलन की अध्य्क्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष गजेन्द्र गुप्ता ने किया। संचालन युवा के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने किया।सम्मेलन को प्रदेश महासचिव रामराज शर्मा,संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा,महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गीता देवी,जिला प्रभारी जगदीश पासवान, छोटे लाल पासवान ने भी सम्बोधित किया।