पटना, (पंजाब केसरी) : लोजपा पार्टी स्थापना दिवस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सासंद चिराग पासवान ने लोजपा के संस्थापक स्व.रामविलास पासवान का नाम का जिक्र कर कार्यत्ताओं को पत्र लिखकर पार्टी का बिहार में विस्तारिकरण के साथ बिहार चुनाव का जिक्र किया। पत्र में लिखा है कि पापा अब हमारे बीच नहीं हैं, जिससे हम सभी को अपूरणीय क्षति हुई है।
पार्टी को 24 लाख वोट और लगभग 6 प्रतिशत मत अकेले प्राप्त हुए है जो लोजपा के विस्तार को साफ़ दिखाता है।बिहार में पार्टी ने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के साथ कोई समझौता नहीं किया। नए लोगों के जुड़ने से पार्टी पहले से मज़बूत हुई है।बिहार विधानसभा चुनाव में जाने से पूर्व पार्टी के पास दो विकल्प थे। 15 सीट पर विधान सभा चुनाव लड़े या फ़्रेंडली फ़ाइट करे।
गठबंधन में पार्टी को मात्र 15 सीट देने की बात कही थी जिसे लोजपा संसदीय बोर्ड ने नहीं माना। अधिकांश सीटों पर फ्रेंडली फाइट करने का निर्णय लिया गया। बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी ने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट संकल्प के साथ अकेले 135 प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। पार्टी के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन डॉक्यूमेंट को जमकर सराहा गया है।
बिहार विधानसभा के अगले चुनाव 2025 से पहले भी हो सकते है। हम सभी को 243 विधानसभा क्षेत्र की तैयारियों में अभी से लग जाना चाहिए ताकि सभी 243 सीटों पर पार्टी बिहार के लिए अपना विजन रख पाए। हम सभी लोजपाई पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय राम विलास पासवान जी के आशीर्वाद से बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के संकल्पित लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।