लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

सीएम नीतीश ने बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा किया, सामुदायिक रसोई का भी जाना हाल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को भोजपुर और सारण जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। इस क्रम में वे बाढ़ प्रभावितों के लिए चलाए जा रहे सामुदायिक रसोई का भी जायजा लिया और खाना खा रहे लोगों से हालचाल पूछा।

बिहार में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है, ऐसे में इसका असर लाखों लोगों पर पड़ा है। बाढ़ ने लोगों को खाने के लिए भी मोहताज बना दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को भोजपुर और सारण जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। इस क्रम में वे बाढ़ प्रभावितों के लिए चलाए जा रहे सामुदायिक रसोई का भी जायजा लिया और खाना खा रहे लोगों से हालचाल पूछा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सड़क मार्ग से आरा एवं सारण जिले के बाढ़ से प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री कोईलवर और बबुरा का जायजा लेते हुये छपरा पहुंचे। छपरा के डोरीगंज, मौजमपुर होते हुये सोनपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को देखा। मुख्यमंत्री ने सारण जिले के मुसेपुर चौक पर बाढ़ प्रभावित लोगों के लिये चलाये जा रहे सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया।
सामुदायिक रसोई में भोजन कर रहे लोगों से उन्होंने बातचीत की और वहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। रसोई के निकट चलाये जा रहे कोविड टीकाकरण केन्द्र का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि यहां पर रहे सभी लोगों की कोरोना जांच अवश्य कराएं और जो भी संक्रमित पाए जाते हैं तो उनके लिए अलग से व्यवस्था करें।
उन्होंने सामुदायिक रसोई को और बड़ा करने के निर्देश देते हुए कहा कि यहां सहूलियत से अधिक से अधिक भोजन कर सकें, ऐसी व्यवस्था की जाए। लोगों को यहां किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसका ख्याल रखें। यहां टेंट के साथ-साथ अन्य जरुरी चीजों की भी पूरी व्यवस्था की जाए। इस क्रम में सारण के जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को प्रभावित आबादी की जानकारी दी और नावों के परिचालन एवं अन्य राहत कार्यों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित फोरलेन कोईलवर पुल पर रुककर सोन नदी एवं वीर कुंवर सिंह सेतु पर गंगा नदी की धारा एवं जलस्तर का जायजा लिया। पटना वापस आने के क्रम में मुख्यमंत्री ने जेपी सेतु पर रुककर गंगा नदी के जलस्तर का लिया जायजा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के दौरान जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत भी साथ थे।
लौटने के पश्चात मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों की हुई क्षति सभी चीजों का ठीक से आकलन कराने का निर्देश देते हुए लोगों को राहत पहुंचाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।