बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों के कारण बिहार की सियासत गरमायी हुई है। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जी-जान से लगी हुई है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार में चुनावी जनसभा करेंगे। जिसकी शुरुआत कल यानी 20 अक्टूबर से होगी। भाजपा के स्टार प्रचारक योगी की पहली जनसभा कैमूर में दोपहर के 12 बजे होगी। इसके बाद वे अरवल और रोहतास में एनडीए के उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
20 अक्टूबर (कल) को सीएम योगी आदित्यनाथ की 3 सभाएं होंगी। सीएम योगी 20 अक्टूबर को सुबह 9 बजे बिहार के लिए लखनऊ से उड़ान भरेंगे। कैमूर में 12 बजे, दूसरी सभा अरवल में 2 बजे और तीसरी सभा रोहतास के विक्रम गंज में 3:15 बजे संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि बीजेपी की ओर से जारी 30 प्रचारकों की सूची में इस बार बिहार भाजपा के आधे से अधिक 17 नेताओं को जगह दी गई है। इसमें वो नेता भी शामिल हैं जो पहले चरण के स्टार प्रचारकों में शामिल नहीं थे।
पार्टी की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष व सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। इसके अलावा बिहार भाजपा प्रभारी भूपेन्द्र यादव और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेन्द्र फडणवीस को भी इस सूची में शामिल किया गया है। पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व धर्मेन्द्र प्रधान को शामिल किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



